Shefali Jariwala Husband: पराग त्यागी संग शेफाली जरीवाल की थी दूसरी शादी, जानिए कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi: चलिए आपको हम शेफाली जरीवाल और उनके पति पराग त्यागी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 Jun 2025 8:04 AM IST
Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi
X

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi

Shefali Jariwala Love Story: मनोरंजन जगत की जानी मानी अदाकारा शेफाली जरीवाल अब इस दुनिया में नहीं रहीं, उनका 42 साल की उम्र में निधन हो गया, शेफाली के निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। शेफाली जरीवाल की निधन की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रहीं, फैंस अभी भी यही उम्मीद लगाएं बैठे हैं कि काश ये झूठी खबर हो, लेकिन शेफाली जरीवाल अब इस दुनिया की अलविदा कह चुकीं हैं, चलिए आपको हम शेफाली जरीवाल और उनके पति पराग त्यागी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

शेफाली जरीवाल पति पराग त्यागी (Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi)

शेफाली जरीवाल के निधन से उनके पति पराग का रो रो कर बुरा हाल हो गया है, पराग त्यागी के कुछ नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे बुरी तरह टूट नजर आ रहें हैं। वहीं अब यदि आपको शेफाली जरीवाल और पराग त्यागी की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत एक पार्टी में हुई थी। जी हां! दोनों एक पार्टी में मिले, और फिर इनकी बीच दोस्ती हुई। शेफाली को पहली मुलाकात में ही पराग की सादगी बहुत पसंद आई थी, साथ ही उनकी केयर करने वाली आदत ने भी शेफाली का दिल जीत लिया था। बस यही से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई, दोनों ने कुछ समय तक डेट किया, इसके बाद साल 2014 में शेफाली ने पराग त्यागी संग शादी कर ली।



पराग संग शेफाली जरीवाल की थी दूसरी शादी (Shefali Jariwala Second Marriage)

शेफाली जरीवाल की पराग त्यागी संग दूसरी शादी थी, जी हां! जब उनकी मुलाकात पराग त्यागी से हुई थी, उस दौरान उनका तलाक हो चुका था। बता दें कि शेफाली जरीवाला ने 2004 में फेमस सिंगिंग जोड़ी मीट ब्रदर्स के हरमीत सिंह से शादी रचाई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज़्यादा समय नहीं चल सका, जिसके बाद 2009 में दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली और फिर 2014 में शेफाली के जीवन में नए प्यार ने दस्तक दी। शेफाली और पराग के बीच अटूट प्यार था, पराग ने शेफाली के बर्थडे पर उनके नाम का टैटू भी बनवाया था, शेफाली के जाने ने उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है, सोशल मीडिया पर उनके दोस्त, फैंस और चाहने वाले शेफाली को श्रद्धांजलि दे रहें हैं। बता दें कि शेफाली जरीवाल और पराग त्यागी के कोई भी बच्चे नहीं हैं, शेफाली हमेशा ही जिक्र किया करतीं थीं कि वे एक बच्चा गोद लेना चाहतीं थीं।




1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!