Sunjay Kapur की मौत के बाद पैसे लेने पहुँची Karisma Kapoor वीडियो देख नेटिजन्स ने किया ट्रोल

Karisma Kapoor Viral Video: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के मृत्यु के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हो रही हैं

Shikha Tiwari
Published on: 23 Jun 2025 10:50 AM IST (Updated on: 23 Jun 2025 10:51 AM IST)
Karisma Kapoor Video
X

Karisma Kapoor Video Viral After Sunjay Kapur Death (Image Credit-Social Media)

Karisma Kapoor Viral Video: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून 2025 को निधन हो गया। संजय कपूर के अचानक निधन की खबर ने सबको चौंका दिया और बताया गया कि यूनाइटेड किंगडम में पोलो गेम खेलते समय उन्हें जानलेवा दिल का दौरा पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया गया कि संजय कपूर ने कथित तौर पर एक मधुमक्खी निगल ली थी। जिसके कारण उनको दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद 53 साल की उम्र में संजय कपूर हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। संजय कपूर (Sanjay Kapur) की मृत्यु के बाद उनकी एक्स वाइफ और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से इनको ट्रोल किया जा रहा है।

संजय कपूर के प्रेयर मीट के बाद ट्रोल हुई करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor Video Viral After Sanjay Kapur Death)-

संजय कपूर के परिवार ने रविवार को दिवंगत कारोबारी के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में जहाँ पर इस कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। तो वहीं करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ अपने पूर्व पति के प्रार्थना सभा में शामिल हुई। करिश्मा कपूर के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी मौजूद थे।



इस दौरान करिश्मा कपूर ने सफेद कलर का पोशाक पहना हुआ था। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। करिश्मा कपूर का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "लॉस तो बच्चों का हुआ है बाकी करिश्मा और ये तो मन का वहम है।"तो वहीं एक यूजर ने लिखा- "पैसा लेने पहुँच गई करिश्मा"



बता दे कि संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं - समायरा, जिसका जन्म 2005 में हुआ और कियान, जिसका जन्म 2011 में हुआ। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। उनका एक बेटा अजारियस है, जिसका जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!