TRENDING TAGS :
Sanjay Kapur के परिवार में कौन-कौन है और कितनी संपत्ति छोड़ गए अपने परिवार के लिए जिसको लेकर विवाद
Sunjay Kapur Family Net Worth : करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के परिवार में कौन-कौन हैं, जानिए उनकी संपत्ति को लेकर मचा बवाल, माँ ने लगाए आरोप
Sunjay Kapur Family And Net Worth (Image Credit-Social Media)
Sunjay Kapur News: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की आकस्मिक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उनका निधन 12 जून 2025 को हुआ था। दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में एक नया विवाद शुरू हो गया है। पारिवारिक स्वामित्व वाली सोना कॉमस्टर की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से ठीक पहले, संजय कपूर की माँ रानी कपूर ने एक साहसिक दावा किया कि सोना समूह में उनकी बहुलांश हिस्सेदारी है और वह संपत्ति की असली मालिक है। चलिए जानते हैं संजय कपूर के परिवार के बारे में और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है।
संजय कपूर के परिवार में कौन-कौन है ( Sunjay Kapur Family)-
संजय कपूर का कथित तौर पर 12 जून 2025 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनके परिवार और करीबी सहयोगियों की उपस्थिति में किया गया है। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। संजय कपूर का जन्म 15 अक्टूबर 1971 में नई दिल्ली में हुआ था। संजय कपूर एक थेभारतीय व्यवसायी और उद्योगपति जो एक प्रमुख ऑटोमोटिव पार्ट्स निर्माता, सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, वह सोना समूह के संस्थापक डॉ. सुरिंदर कपूर (Sunjay Kapur Father) के पुत्र भी थे। संजय कपूर की दो बहने (Sunjay Kapur Sister)
हैं, सुपर्णा कपूर मोटवाने जोकि एक फैशन पत्रिका संपादक हैं। तो वहीं दूसरी बहन मंधीरा कपूर स्मिथ जोकि एक व्यवसायी हैं।
संजय कपूर अपनी हाई-प्रोफाइल निजी जिंदगी के लिए भी जाने जाते थे। बता दे कि संजय कपूर ने तीन शादियाँ की थी। जिसमें से पहली शादी 2002 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ किया था। उनसे तालक के बाद दूसरी शादी करिश्मा कपूर के साथ 2003 में की थी जिनसे उनका तलाक हो गया। करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेवा से तीसरी शादी थी। संजय कपूर के दो बच्चे करिश्मा कपूर से हैं। करिश्मा कपूर से एक बेटी है, जिसका नाम समारा कपूर है, तो वहीं एक बेटा है जिसका नाम कियान कपूर है। तो वहीं प्रिया सचदेवा से एक बेटा है जिसका नाम अजारियस कपूर है।
संजय कपूर नेटवर्थ (Sanjay Kapur Net Worth In Rupees)-
ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोना कॉमस्टार का बाज़ार पूंजीकरण ₹ 31,000 करोड़ (करीब 4 अरब डॉलर) है। जिसको संजय कपूर अपने पिता के मृत्यु के संभालते थे। तो वहीं फोर्ब्स ने बताया कि संजय कपूर की मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर ( ₹ 10300 करोड़) थी। पत्रिका ने बताया कि 2022 और 2024 दोनों में संजय की अधिकतम संपत्ति 1.6 बिलियन डॉलर ( ₹ 13000 करोड़) आंकी गई थी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!