Raid 2 Collection Day 2: अजय देवगन की रेड 2 के कलेक्शन में आई गिरावट दूसरे दिन किया इतना केलक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 2 May 2025 5:00 PM IST (Updated on: 2 May 2025 5:01 PM IST)
Raid 2 Collection Day 2
X

Raid 2 Box Office Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Raid 2 Collection Day 2: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित सीक्वल में से एक रेड 2 (Raid 2) कल सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब इस फिल्म का फर्स्ट पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। तब उसने 102 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया था। जिसकी वजह से Raid 2 से भी मेकर्स को वहीं उम्मीद थी। रेड 2 सिनेमाघरों में गुरूवार के दिन रिलीज हुई है। इसके साथ ही साथ इस दिन एक साथ कई सारी फिल्में जैसे कि नानी की हिट 3, सूर्या की रेट्रो और संजय दत्त की द भूतनी रिलीज हुई है। इन चारों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने की वजह से कहीं ना कहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कुछ ना कुछ असर देखने को मिला है। लेकिन इसके बावजूद भी Raid 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। चलिए जानते हैं रेड 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Raid 2 Box Office Collection Day 2)-

अजय देवगन की सबसे प्रतीक्षित सीक्वल में से एक Raid 2 कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में राष्ट्रीय चेन पर 87,000 टिकट बेचकर धूम मचा दी थी। Raid 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की गई है और यह पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा निर्मितहै। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म की पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा पीवीआर-आइनॉक्स के सहयोग से अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज किया जा रहा है।

राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित Raid 2 निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की कहानी को आगे बढ़ाती है। जिसमें वह काले धन और भ्रष्टाचार की दुनिया में एक शक्तिशाली नए विरोधी का सामना करता है। फिल्म को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है, और प्रशंसक अजय देवगन को एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं। रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.71 करोड़ रूपए का शानदार कलेक्शन किया है। यह पूरे भारत में 3800-4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

तो वहीं फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन यानि शुक्रवार में कमी दर्ज की गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कुल 5 करोड़ रूपए (Raid 2 Collection Day 2) तक का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले वीकेंट तक फिल्म की कमाई 50 करोड़ रूपए के पार पहुंच सकती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!