Ramayana Movie में रणवीर कपूर और यश नहीं ये है सबसे अमीर एक्टर, जानिए रामायण कास्ट की नेटवर्थ

Ramayana Movie Cast Net Worth: रामायण मूवी में यश, रणवीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल से लेकर अन्य कास्ट तक जानिए किसके पास है कितने रूपए

Shikha Tiwari
Published on: 9 July 2025 7:30 AM IST (Updated on: 9 July 2025 7:30 AM IST)
Ramayana Cast Net Worth In Rupees
X

Ramayana Movie Cast Net Worth (Image Credit- Social Media)

Ramayana Movie : रामायण मूवी इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है। जिसके पीछे की वजह बनी है रणवीर सिंह, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का टीजर जोकि 3 जुलाई 2025 को रिलीज किया गया है। इस फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हुई है। फिल्म के टीजर में Ramayana Movie के अहम किरदारों के बारे में बताया गया है। फिल्म में राम जी का किरदार रणवीर कपूर, रावण का किरदार यश, सीता माता का किरदार साई पल्लवी और हनुमान जी का किरदार सनी देओल प्ले करेंगे। इसके अलावा फिल्म की कास्ट काफी लंबी है। फिल्म में साउथ से लेकर बॉलीवुड, हॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़े सेलेब्स को कास्ट किया गया है। चलिए जानते हैं रामायण मूवी के कलाकारों में सबसे ज्यादा अमीर कौन हैं।

रामायण मूवी कास्ट नेटवर्थ (Ramayana Movie Cast Net Worth)-



रणवीर कपूर नेटवर्थ (Ranbir Kapoor Net Worth In Rupees)-

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर कपूर की कुल संपत्ति 345 करोड़ रूपए के करीब है। उनकी आय सिर्फ फिल्मों से ही नहीं होती बल्कि वे ब्रैंड एंडोर्समेंट, निवेश, रियर एस्टेट और बिजनेस वेंचर्स से भी कमाते हैं। रणवीर कपूर हर एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। इसके साथ ही मुनाफे का भी हिस्सा लेते हैं। फैशन, फ्रूड और टेक ब्रांड्स का चेहरा होे के वह हर ब्रांड डील के लिए 6 करोड़ रूपए से ज्यादा कमाते हैं।

साई पल्लवी नेटवर्थ (Sai Pallavi Net Worth In Rupees)-



कई रिपोर्टों के अनुसार 2025 में साईं पल्लवी की कुल संपत्ति 45 से 50 करोड़ रूपए के बीच होने का अनुमान है। उनकी अधिकांश आय दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके सफल प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ चुनिंदा ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। फिल्मों की बात करें तो साई पल्लवी 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। हालांकि कथित तौर पर रामायण मूवी के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 6 करोड़ रूपए कर दी है।

यश नेटवर्थ (Yash Net Worth)-



रामायण मूवी में रावण का किरदार यश द्वारा निभाया जा रहा है। रामायण मूवी के लिए यश ने रिपोर्ट कि माने तो 100 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है। तो वहीं उनकी कुल नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 मिलियन डॉलर यानि 53 करोड़ रूपए के करीब है। तो वहीं हर फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। महीने का लगभग 55 से 60 लाख रूपए तक कमाते हैं। इसके साथ ही इनकी वार्षिक आय 7 से 8 करोड़ रूपए के बीच है।

सनी देओल नेटवर्थ (Sunny Deol Net Worth)-



रामायण मूवी में सनी देओल हनुमान जी की भूमिका निभआएंगे। सनी देओल की कुल नेटवर्थ 130 करोड़ रूपए के करीब है। उन्होंने फिल्मों और राजनीतिक करियर से कमाई की है।

रवि दुबे नेटवर्थ (Ravi Dubey Net Worth)-



IMDB की रिपोर्ट के अनुसार, रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता की कुल संपत्ति 150 करोड़ रूपए के करीब है। दोनों का अपना प्रोडक्शन हाउस और एक म्यूजिक लेबल है, जो मनोरंजन उद्योग में सबसे बड़ी हिट बनाने के लिए जाने जाते हैं।

अमिताभ बच्चन नेटवर्थ (Amitabh Bachchan Net Worth)-

मीडिया रिपोर्ट कि माने तो अमिताभ बच्चन भी रामायण मूवी का हिस्सा बनेंगे, उनका सामना रावण से होगा। तो वहीं फिल्म में उनकी आवाज गूजेंगी। यदि अमिताभ बच्चन के कुल नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, 7500 करोड़ रूपए के करीब है।


1 / 4
Your Score0/ 4
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!