TRENDING TAGS :
Ramayana Movie रिलीज से पहले ही फ्लॉप, वजह बना Ranbir Kapoor का ये वीडियो देखें
Ramayana Movie : रामायण मूवी का टीजर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना वजह बना रणवीर कपूर का वायरल वीडियो
Ramayana Movie Ranbir Kapoor Viral Video (Image Credit- Social Media)
Ramayana Movie: नितेश तिवारी की रामायण जिसकी पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की गई है। फिल्म में VFX का प्रयोग काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है। तो वहीं रामायण मूवी का टीजर देखने के बाद जहाँ कुछ लोगों ने इसके टीजर की तारीफ की है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर ने सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल भी किया है। जिसके पीछे की वजह बनी है। रामायण मूवी की कास्ट, जिसमें सबसे ज्यादा भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले रणवीर कपूर ट्रोल हुए हैं। क्योंकि रणवीर कपूर का एक पुराना वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि Ranbir Kapoor प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने के लायक नहीं है।
रणवीर कपूर की वजह से रामायण मूवी पर छाया संकट ( Ranbir Kapoor Trolled As Shri Ram In Ramayana Movie)-
नितेश तिवारी की रामायण में हिंदू भगवान राम की भूमिका निभा रहे है रणवीर कपूर की पहली झलक ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। वह एक विशाल पेड़ पर दौड़ते हुए और तीर चलाते हुए दिखाई दे रहे थे। फिल्म निर्माताओं ने 3 जुलाई को दो भागों वाली इस महान कृति की पहली झलक पेश की है, जो इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है। रणवीर कपूर के अलावा, आगामी फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और साई पल्लवी सीता माता की भूमिका में है। काजल अग्रवाल मंदोदरी की और रवि दुबे लक्ष्मण जी का किरदार प्ले कर रहे हैं।
रामायण में रणबीर कपूर की भूमिका ने ऑनलाइन काफ़ी आलोचना की है। एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है जिसमें कथित तौर पर उन्हें गोमांस खाने वाले के रूप में दिखाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर नाराज़गी भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कई लोगों ने पवित्र महाकाव्य में उनके अभिनय पर सवाल उठाए हैं। नेटिज़ेंस ने उनकी आलोचना करते हुए इसे भावनाओं का अनादर बताया है।
रणवीर कपूर के इस वायरल हो रहे वीडियो की वजह से कहीं ना कहीं Ramayana Movie को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। नेटिजन्स ने लिखा है कि- "रावण को राम बना दिया है" अब रणवीर कपूर के इस वीडियो का असर रामायण मूवी पर कितना पड़ेगा ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge