Ramayana Movie: सबसे महंगी बजट वाली फिल्म रामायण जानिए कितना कर सकती है कलेक्शन, टीजर जारी

Ramayana Worldwide Collection: रणवीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण का टीजर जारी, जानिए कितने करोड़ का किया कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 4 July 2025 7:10 AM IST (Updated on: 4 July 2025 8:52 AM IST)
Ramayana Teaser Review
X

Ramayana Worldwide Collection (Image Credit-Social Media)

Ramayana Movie Collection: रामायण से भगवान राम के रूप में रणवीर कपूर और दुर्जेय रावण के रूप में यश की पहली आधिकारिक झलक- या यूं कहें कि एक दमदार झलक- आखिरकार सामने आ ही गई है। घोषणाओं, कास्टिंग की पुष्टि और प्रोडक्शन अपडटे के जरिए सालों की तैयारी के बाद, इस महाने कृति के निर्मताओं ने 3 जुलाई को बहुप्रतीक्षित टीजर का अनावरण किया। क्या आपको पता है कि रामायण भारत की अबतक सबसे महंगी फिल्म है। चलिए जानते हैं फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती है।

रामायण मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन ( Ramayana Worldwide Collection)-

बता दे कि फिल्म निर्माता तिवारी की आगामी फिल्म रामायण अब तक का सबसे बड़ा बेंचमार्क स्थापित कर रही है। लगभग 835 करोड़ रूपए यानि लगभग 100 मिलियन डॉलर के भारी भरकम बजट पर बनी यह पौराणिक ड्रामा इतिहास की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। नितेश तिवारी की रामायण अब तक की सबसे महंगी परियोजना भव्य फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा।

रामायण मूवी का आज फर्स्ट ग्लिम्प्स जारी कर दिया गया है। ब्रह्म, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति द्वारा शासित पौराणिक युग में स्थापित, कथा रावण- जो कभी एक असंभावित राक्षस बालक था- का अनुसरण करती है, जो सार्वभौमिक संतुलन को खतरे में डालने के लिए उठता है। सद्भाव को बहाल करने के लिए, विष्णु राम के रूप में पृथ्वी पर उतरते हैं, जिससे एक महाकाव्य टकराव के लिए मंच तैयार होता है।



फिल्म के टीजर को देखने के बाद दर्शकों ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया है। जिस तरह से रामायण मूवी में VFX का प्रयोग किया गया है। उसे देखते हुए यही लग रहा है कि रामायण मूवी साल 2026 और 2027 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। यदि अंदाजा लगाए तो रामायण मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ रूपए तक हो सकता है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जबतक फिल्म सिनेमाघरों में ना रिलीज हो जाएगा। फिल्म 2026 दिवाली और 2027 दिवाली में रिलीज होगी।

फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं: भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, रावण की भूमिका में यश, सीता की भूमिका में साई पल्लवी, हनुमान की भूमिका में सनी देओल और लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे। इन सभी कलाकारों ने मिलकर भारतीय सिनेमा के शीर्ष कलाकारों की एक शक्तिशाली टोली बनाई है।

फिल्म के टीजर को दर्शकों का काफी प्यार मिला है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!