TRENDING TAGS :
Ramayana Movie में Yash महज इतने मिनट निभाएंगे रावण का किरदार, जानिए कितनी ली फीस
Ramayana Movie Yash Fees : रामायण मूवी में यश निभाएंगे रावण का किरदार जानिए उसके लिए कितना वसूला फीस
Ramayana Movie Yash Fees (Image Credit- Social Media)
Ramayana Movie Update: नितेश तिवारी की रामायण इस समय अपने स्टार-कास्ट और भव्य विजन के साथ सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसका vfx काफी ज्यादा बेहतरीन हैं। दर्शकों को इसका वीएफएक्स काफी ज्यादा पसंद आया है। रामायण मूवी के टीजर में फिल्म की स्टार कास्ट से पहचान कराई गई है। रामायण मूवी में रणवीर सिंह ने राम जी का किरदार निभाया है, सीता माता का किरदार साई पल्लवी ने निभाया है, तो वहीं हनुमान जी का किरदार सनी देओल ने निभाया है। तो वहीं रामायण मूवी (Ramayana Movie) में रावण का किरदार यश कितने मिनट निभाएंगे। इसके साथ ही रामायण मूवी (Ramayana Movie) में रावण का किरदार प्ले करने के लिए यश ने कितने रूपए फीस ली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तारपूर्वक
रामायण मूवी में यश इतने मिनट निभाएंगे रावण का किरदार (Ramayana Movie Yash Role Timing)-
रामायण मूवी 2026 की सबसे प्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। परियोजना के पैमाने को देखते हुए, कास्टिंग की बता करे तो रामायण मूवी में रणवीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान जी की भूमिका प्ले करेंगे। संगीत हंस जिमर और एआर रहमान का है और वीएफएक्स 8 बार अकादमी पुरस्कार विजेता, डीएनईजी का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में यश अधिकतम 15 मिनट तक ही नजर आएंगे । हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि यह स्क्रिप्ट के अनुरूप है, रामायण पार्ट I में रणबीर कपूर के राम , साईं पल्लवी की सीता और रवि दुबे के लक्ष्मण के वनवास के लिए अयोध्या छोड़ने और उससे पहले की घटनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। पहले भाग के रावण द्वारा सीता के अपहरण के महत्वपूर्ण हस्तक्षेप पर समाप्त होने की उम्मीद है, जहां यश एक और छोटी सी भूमिका निभाएंगे, जबकि फिल्म में उनका बाकी स्क्रीनटाइम शुरुआत में होना चाहिए, जहां उनकी पिछली कहानी दिखाई जाएगी। तो वहीं अभी रामायण पार्ट 1 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके बाद रामयण पार्ट 2 की शूटिंग शुरू होगी।
रामायण मूवी में यश की फीस (Ramayana Movie Yash Fees)-
रामायण मूवी का कुल बजट 1600 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। पहले 800 करोड़ रूपए तय किया गया था। लेकिन बाद में इसके बजट को बढ़ा दिया गया। रामायण पार्ट 1 का बजट 900 करोड़ रूपए है। रामायण पार्ट 2 का बजट 700 करोड़ रूपए है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो रामयण मूवी में यश ने हर एक पार्ट के लिए 50 करोड़ रूपए चार्ज किया। जिसका मतलब है कि रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2 के लिए यश ने कुल 100 करोड़ रूपए (Ramayana Yash Fees) चार्ज किया है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge