Ramayana Star Cast Fees: रणबीर कपूर-यश या साई पल्लवी किसने मारी बाजी, जानिए मेकर्स से वसूले कितने रुपए

Ramayana Star Cast Fees: रामायण मूवी का हिस्सा बनें कलाकारों की फीस का भी खुलासा हो चुका है, आइए जानते हैं कि रामायण मूवी के लिए सबसे अधिक फीस किसने ली है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 July 2025 11:16 AM IST
Ramayana Star Cast Fees
X

Ramayana Star Cast Fees

Ramayana Star Cast Fees: रामायण मूवी का टीजर जब से दर्शकों के सामने आया है, पूरे सोशल मीडिया पर टीजर और स्टार कास्ट की चर्चा हो रही है, दर्शक टीजर और कलाकारों पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं, रामायण मूवी की रिलीज में अभी एक साल से अधिक का समय है, लेकिन दर्शकों के बीच अभी से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बन चुका है। वहीं अब रामायण मूवी का हिस्सा बनें कलाकारों की फीस का भी खुलासा हो चुका है, आइए जानते हैं कि रामायण मूवी के लिए सबसे अधिक फीस किसने ली है।

रामायण मूवी स्टार कास्ट फीस (Ramayana Movie Star Cast Fees)

नितेश तिवारी की रामायण में बेहतरीन स्टार कास्ट हैं, उन्होंने इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स को अप्रोच किया है। रणबीर कपूर, साउथ स्टार यश, सनी देओल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय जैसे बेहतरीन कलाकार रामायण मूवी का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं कि रामायण मूवी के लिए किस अभिनेता ने कितनी फीस ली है।


रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Ramayana Fees)

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेता रणबीर कपूर की। रणबीर कपूर रामायण मूवी में प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहें हैं, उनके फर्स्ट लुक की दर्शकों ने खूब तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर ने रामायण मूवी के लिए 75 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। बता दें कि रामायण मूवी का दो पार्ट आएगा, सिर्फ एक पार्ट के लिए रणबीर ने 75 करोड़ लिया है, और दूसरे पार्ट के लिए भी 75 करोड़ रुपए उन्हें मिलेगा, इस तरह रामायण मूवी से वे टोटल 150 करोड़ रुपए कमाने वाले हैं।

साउथ सुपरस्टार यश (Yash Fees)

साउथ अभिनेता यश भी काफी मोटी फीस लेते हैं, उन्होंने रामायण मूवी के लिए 50 करोड़ रुपए चार्ज किया है, एक पार्ट के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपए लिया, और दूसरे पार्ट के लिए भी 50 करोड़ उनकी फीस है, साथ ही वे फिल्म को को प्रोड्यूस भी कर रहें हैं। बताते चले कि यश फिल्म में रावण का किरदार निभायेंगे।

सनी देओल (Sunny Deol Fees)

अभिनेता सनी देओल को रामायण मूवी में देखने के लिए फैंस बेहद खुश हैं, क्योंकि वे इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाते दिखाईं देंगे। सनी देओल ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किया है, पहले पार्ट के लिए 20 करोड़ और दूसरे पार्ट के लिए भी 20 करोड़, इस तरह वे इस फिल्म से टोटल 40 करोड़ से कमाने वाले हैं।

रवि दुबे (Ravi Dubey Fees)

अभिनेता रवि दुबे इस फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहें हैं, उन्हें दर्शक लक्ष्मण के किरदार में देखेंगे। रवि दुबे एक कमाल के अभिनेता हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे रामायण मूवी के लिए 2-4 करोड़ रुपए पर पार्ट चार्ज कर रहें हैं।

साई पल्लवी (Sai Pallavi Fees)

अभिनेत्री साई पल्लवी रामायण मूवी में माता सीता का किरदार निभाते दिखाई देंगी, साई पल्लवी को सीता जी के किरदार में देखने के लिए दर्शक बहुत अधिक एक्साइटेड हैं। साई पल्लवी भी इस फिल्म के लिए मोटी रकम चार्ज कर रहीं हैं, जी हां! साई पल्लवी ने फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपए लिए हैं, दोनों पार्ट के लिए टोटल 12 करोड़ रुपए उन्होंने लिए हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!