Ravi Kishan ने नाम बदलकर बनाई अपनी अलग पहचान, माँ के कहने पर इतने रूपए लेकर भागे थे घर से

Ravi Kishan Birthday: अभिनेता और राजनेता रवि किशन आज अपना 56वॉ जन्मदिन मना रहे हैं, चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे राज जिससे हैं अबतक अंजान

Shikha Tiwari
Published on: 17 July 2025 2:06 PM IST
Ravi Kishan Biography In HIndi
X

Ravi Kishan Birthday Special (Image Credit-Social Media)

Ravi Kishan Birthday: अभिनेता और राजनेता रवि किशन जिनको अब किसी के पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज अपना रवि किशन 56वॉ (Ravi Kishan Age) जन्मदिन मना रहे हैं। रवि किशन एक अच्छे अभिनेता के साथ ही साथ राजनेता भी हैं। रवि किशन आज जो भी है जैसे भी है। उसके बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रवि किशन इस मुकाम तक कैसे पहुँचे हैं। चलिए आज रवि किशन (Ravi Kishan) के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं के बारे में जानते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।

रवि किशन बॉयोग्राफी (Ravi Kishan Biography In Hindi)-

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। रवि किशन का पूरा नाम रविंद्र किशन शुक्ला (Ravi Kishan Real Name) है। वह अपने पांच भाई-बहनों में से सबले छोटा है। उनके पिता का नाम श्याम नारायण शुक्ला एक पुजारी थे और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत से ताल्लुक रखते थे। रवि किशन ने अपनी शुरूआती जिंदगी का कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश में बिताया, जहाँ पर उनका परिवार करीब सात साल तक रहा था। रवि किशन ने मुंबई के रिजवी कॉलेज, बांद्रा वेस्ट से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की थी।



रवि किशन ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह छोटे थे, तो रामलीला में सीता का किरदार निभाया था। जिसके लिए उनके पिता ने उन्हें मारने की कोशिश क थी। उनकी माँ ने उन्हें घर से भागने की सलाह दी थी। जिसके बाद वो 500 रूपए लेकर मुंबई आ गए। जिसके बाद से उनके जीवन में असली संघर्ष शुरू हुआ।

रवि किशन का करियर (Ravi Kishan Career)-



रवि किशन ने अपने करियर की शुरूआत 1992 में की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म पितांबर (Ravi Kishan First Movie) थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। उसके बाद भी वो बॉलीवुड की फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते हुए नजर आए। जिसके बाद 1996 में आर्मी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिली। लेकिन उनको सबसे ज्यादा प्रसिद्धी भोजपुरी फिल्मों के माध्यम से मिली है। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं है। रवि किशन बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2014 में कांग्रेस ज्वाइन किया। जौनपुर से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। जिसके बाद 2017 में भाजवा ज्वाइन किया। और आज वो गोरखपुर से सांसद हैं।

रवि किशन का परिवार (Ravi Kishan Wife And Children)-



रवि किशन की 10 दिसंबर 1993 को प्रीति शुक्ला (Ravi Kishan Wife) से शादी हुई। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियाँ और एक बेटा। रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने 2020 में सब कुशल मंगल फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की है। तो वहीं एक बेटी उनकी अग्निवीर का हिस्सा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!