Saiyaara OTT Release Date: सैयारा कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जानिए

Saiyaara Movie OTT Release Date: अहान पांडे और अनीत पंडा की फिल्म सैयारा कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, चलिए जानते हैं

Shikha Tiwari
Published on: 11 Sept 2025 1:56 PM IST
Saiyaara OTT Release Date In Hindi
X

Saiyaara OTT Release Date (Image Credit-Social Media)

Saiyaara OTT Release Date: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा जोकि जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई उसके बाद उस समय कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। फिर चाहे अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रही हो या फिर करण जौहर निर्मित फिल्म धड़क 2 सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मुहँ के बल गिर गई। Saiyaara Movie का क्रेज दर्शकों के जहन में चढ़ गया था। हर तरफ इस फिल्म के ही चर्चे थे। तो वहीं फिल्म की कास्ट रातो-रात ही सुर्खियों में छा गई और दर्शकों द्वारा उनके एक्टिंग की सराहना की जाने लगी। लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलने के बाद अब जाकर Saiyaara ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। चलिए जानते हैं Saiyaara Movie किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी।

सैयारा मूवी ओटीटी रिलीज डेट (Saiyaara Movie OTT Release Date In Hindi)-

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसकी रिलीज डेट 12 सिंतबर 2025 तय की गई है। सैयारा मूवी को जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में नहीं देखा है। वो इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब देखने लायक होगा कि Saiyaara मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के बाद क्या कोई नया रिकॉर्ड कायम करेगी।

सैयार मूवी कलेक्शन (Saiyaara Total Collection)-

सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वो किसी से छिपी नहीं है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किसी न्यू कमर एक्टर और एक्ट्रेस द्वारा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इससे पहले किसी भी एक्टर की पहली फिल्म इस तरह बॉक्स ऑफिस पर नहीं कलेक्शन की है। सैयारा मूवी के यदि कुल कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने 500 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया है। और ये आज भी दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। इसके गाने आज भी दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं। जिस तरह से कृष कपूर को फिल्म में फेम चाहिए था। और वो पॉपुलर हो गए थे। वैसे ही वो रियल लाइफ में भी इस फिल्म के रिलीज के बाद फेमस हो गए हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!