TRENDING TAGS :
The Traitors India की विनर Uorfi Javed और Nikita Luther ने जीते 70 लाख जानिए दोनों कितनी अमीर हैं
Uorfi Javed and Nikita Luther Net Worth: द ट्रेटर्स इंडिया की विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर जानिए कितने अमीर हैं और अन्य जानकारी
The Traitors India Winner Uorfi Javed and Nikita Luther Net Worth (Image Credit-Social Media)
The Traitors India Winner Uorfi Javed and Nikita Luther Prize Money: करण जौहर का शो द ट्रेटर्स इंडिया का फिनाले हो चुका है। हफ़्तों तक चले माइंड गेम्स, रणनीतिक गठबंधनों और नाटकीय विश्वासघात के बाद, ऊर्फी जावेद और निकिता लूथर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे है। द ट्रेटर्स इंडिया के ग्रैंड फिनाले में विजेता बनकर उभरे, इस जोड़ी ने अपने साथी प्रतियोगियों को पछाड़ दिया और अंतिम राउंड में बचे हुए ट्रेटर्स की सफलतापूर्ण पहचान की, जिससे 70,05,000 का प्राइज मनी जीती है। ये प्राइज मनी दोनों में बराबर रूप से बटेगी। चलिए जानते हैं उर्फी जावेद और निकिता लूथर कितनी अमीर हैं।
उर्फी जावेद नेटवर्थ (Uorfi Javed Net Worth)-
इन दिनों द ट्रेटर्स इंडिया रियलटी शो को जीतने के बाद उर्फी जावेद सुर्खियों में बनी हुई है। वर्ष 2023 तक इंटरनेट पर उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, उर्फी जावेद के पास 173 करोड़ रूपए (Uorfi Javed Net Worth In Rupees) की संपत्ति और 22 करोड़ रूपए की वार्षिक आय शामिल है। एक्ट्रेस ने आमतौर पर टीवी धारावाहिकों में काम करने के लिए प्रति एपिसोड 30K चार्ज करके अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी कमाई के लिए सोशल मीडिया को एक ठोस ताकत बना दिया। उनकी संपत्ति में 2024 में गिरावट दर्ज की गई थी। अब जाकर द ट्रेटर्स इंडिया जीतने के बाद उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। द ट्रेटर्स की कुल प्राइज मनी में से आधा उर्फी जावेद को मिला है यानि 35 लाख रूपए के करीब वो अपने घर लेकर गई हैं।
निकिता लूथर नेटवर्थ (Nikita Luther Net Worth)-
निकिता लूथर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने संस्कृत में स्कूली शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की, वह जीजीपोकर के गम ऑफ गोल्ड के पहले सीजन में दिखाई दी, जो एक पोकर रियलिटी प्रतियोगिता है। वह भारत की पहली पेशेवर महिला पोकर खिलाड़ी थीं, जिन्हें TEDx टॉक देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह भारत और दुनियाभर में पोकर दूर्टानेंट में बहुत सफल रही है। पोकर में प्रवेश करने से पहले निकिता ने वित्त और विपणन का अध्ययन किया था। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें एक मजबूत विश्लेषणात्मक मानसिकता मानसिकता विकसित करने में मद्द की, जो पोकर में फायदेमंद थी।
2018 में, निकिता लूथर और ग्यूसेप पेंटालियो ने वर्ल्ड सीरीज़ ऑफ़ पोकर (WSOP) टैग टीम इवेंट जीता। यह उनके करियर का एक बड़ा पल था जब उन्होंने अपना पहला WSOP ब्रेसलेट और $175,000 जीता था। 2021 में, वह 52वीं वार्षिक वर्ल्ड सीरीज़ ऑफ़ पोकर की टैग टीम नो-लिमिट टेक्सास होल्डम इवेंट में 15वें स्थान पर रहीं। निकिता लूथर ट्विटर पर सक्रिय हैं। वह अपने पोकर इवेंट, परिणाम और खेल के बारे में अपने विचार साझा करती हैं।
निकिता लूथर ने द ट्रेटर्स इंडिया शो जीत लिया है। उसकी कुल प्राइज मनी 70.05 लाख रूपए है। जिसमें से उनको 35 लाख रूपए तक मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तो वहीं उनकी कुल नेटवर्थ 4-5 करोड़ रूपए (Nikita Luthar Net Worth In Rupess) के करीब है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge