Vash level 2 Day 2 Collection: दूसरे दिन भी वश 2 का जलवा बरकरार, छापे इतने करोड़

Vash Level 2 Box Office Collections: आइए जानते हैं कि वश 2 ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

Shivani Tiwari
Published on: 28 Aug 2025 6:44 PM IST
Vash Level 2 Box Office Collections
X

Vash Level 2 Box Office Collections (Photo- Social Media)

Vash level 2 Day 2 Collection: मोस्ट चर्चित फिल्म वश लेवल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, इस फिल्म में जानकी बोदीवाला लीड रोल में नजर आ रहीं हैं। जानकी बोदीवाला की हॉरर थ्रिलर फिल्म वश लेवल 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वहीं अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जी हां! इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से बहुत ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, आइए जानते हैं कि वश 2 ने (Vash Day 2 Collections) दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

वश लेवल 2 दूसरे दिन का कलेक्शन (Vash Level 2 Box Office Collections)

हॉरर थ्रिलर फिल्म वश साल 2023 में रिलीज हुई थी, जो कि एक गुजराती फिल्म थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था, फिल्म के हिट होते ही मेकर्स ने वश 2 का भी ऐलान कर दिया था, वहीं अब वश 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिमाग हिला दिया है।


वश लेवल 2 मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, जी हां! इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.27 करोड़ का कारोबार किया, वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वश लेवल 2 दूसरे दिन 1 करोड़ के आस पास तक का बिजनेस कर सकती है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।

वश लेवल 2 की कहानी (Vash Level 2 Story)

वश लेवल 2 की कहानी भी वश मूवी की तरह ही वशीकरण और काले जादू पर आधारित है, लेकिन इस बार मामला और अधिक डरावना है, क्योंकि यह स्कूल की लड़कियों तक पहुंच गया है। जानकी बोदीवाला के साथ ही इस फिल्म में हितु कनोडिया, हितेन कुमार, मोनल गज्जर जैसे कलाकार हैं, इस फिल्म का निर्देशन कृष्णदेव याग्निक ने किया है, उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!