War 2 Song Aavan Jaavan : अरिजीत सिंह के रोमांटिक गाने आवन जावन पर रोमांस करेगें ऋतिक-कियारा

War 2 Aavan Jaavan Song: ऋतिक रोशन और कियारा आडवानी की फिल्म वॉर 2 के गाने आवन जावन का फर्स्ट लुक हुआ जारी, जाने कब आएगा गाना

Shikha Tiwari
Published on: 29 July 2025 3:35 PM IST
War 2 Song Aavan Jaavan Release Date
X

War 2 Song Aavan Jaavan (Image Credit- Social Media)

War 2 Song Aavan Jaavan: ऋतिक रोशन और कियारा आडवानी की फिल्म वॉर 2 जिसमें जूनियर एनटीआर अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए फिल्म के मेकर्स हर रोज किसी ना किसी प्रकार की नई अपडेट शेयर करते जा रहे हैं। War 2 के ट्रेलर के बाद अब जाकर दर्शकों को वॉर 2 के पहले गाने का फर्स्ट लुक आज दर्शाया गया है। चलिए जानते हैं वॉर 2 का पहला गाना कब रिलीज होगा।

वॉर 2 का गाना आवन-जावन कब रिलीज होगा (War 2 Song Aavan Jaavan Release Date In Hindi)-

वॉर 2 के मेकर्स दर्शकों को हर रोज किसी ना किसी प्रकार का सरप्राइज देते जा रहे हैं। कल ही फिल्म के पहले रोमांटिक गाने की रिलीज डेट के बारे में जानकारी शेयर की गई। जिसमें बताया गया कि फिल्म का पहला गाना 31 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद आज फिल्म के पहले गाने का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। War 2 के गाने का टाइटल Aavan Jaavan रखा गया है।



तो वहीं इस गाने के लिए यानी, अयान, अरिजीत सिंह, प्रीतम और अमिताभ भट्टाचार्य एकजुट हुए हैं। यह एक रोमांटिक सॉग है। जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवानी के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म की शूटिंग के समय इटली से इस गाने के कई सारे वीडियो और फोटोज पहले भी सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं। इस गाने के अलावा वॉर के एक और गाने को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। जोकि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच होने वाला डांस मुकाबला माना जा रहा है। जिसकी शूटिंग हालहि में रिलीज किया गया है। ये गाना शायद वॉर 2 के रिलीज से पहले ही जारी कर दिया जाए। हो सकता है कि वॉर के गाने घूंघरू टूट गए कि तरह इस गाने को भी दर्शक काफी पसंद करे। ये तो गाने के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। तो वहीं फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।


1 / 8
Your Score0/ 8
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!