'जहर' बन जाती हैं कांसे के बर्तन में खाई ये चीजें! मिनटों में बिगड़ जाएगी तबीयत, सेहत पर पड़ सकता है खतरनाक असर

Bronze Utensils: कांसे के बर्तन में खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन खट्टी या अम्लीय चीजें इससे नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Akriti Pandey
Published on: 2 Nov 2025 5:09 PM IST (Updated on: 2 Nov 2025 5:09 PM IST)
Bronze Utensils
X

Bronze Utensils

Bronze Utensils: कांसे के बर्तन में खाना बनाना और खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, कांसा शरीर के वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित करता है, पाचन सुधारता है, खून को शुद्ध रखता है और दिमाग तेज बनाता है। इसके अलावा, कांसे के बर्तन में खाना खाने से भूख बढ़ती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। लेकिन सावधानी न बरती जाए तो कांसा आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। खासकर उन चीजों का सेवन जो कांसे के बर्तन के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया(Chemical Reaction) कर सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कांसे के बर्तन में कौन सी चीजेंं नहीं रखनी चाहिए।

कांसे के बर्तन में खट्टी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए

कांसे के बर्तन में सबसे अधिक खतरनाक चीज़ें हैं खट्टी चीज़ें। इसमें इमली, टमाटर, नींबू और दही जैसी चीज़ें शामिल हैं। जब ये खट्टी चीज़ें कांसे के संपर्क में आती हैं, तो रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इस प्रतिक्रिया से खाना जहरीला हो सकता है। खट्टी दाल, कड़ी या टमाटर वाली सब्ज़ियां कांसे के बर्तन में पकाने या रखने से यह बर्तन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। खटास के कारण कांसे की परत घुलने लगती है और भोजन के साथ शरीर में प्रवेश करती है। इसका सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और लंबे समय में लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध, दही और छाछ को रखने से बचे

कांसे के बर्तन में केवल खट्टी चीज़ें ही नहीं, बल्कि दूध, दही या छाछ जैसी चीज़ें भी नहीं रखनी चाहिए। इनमें मौजूद लैक्टिक एसिड कांसे के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया करता है। इससे खाने का स्वाद खराब हो सकता है और लंबे समय तक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

मिठाइयों और फलों में भी सावधानी

अक्सर लोग कांसे के बर्तन में मिठाइयां या फल परोसते हैं। हालांकि, अगर इनमें खट्टी सामग्री जैसे नींबू, खट्टे फल या सिरप शामिल हो तो यह भी खतरनाक हो सकता है। खट्टी मिठाइयां कांसे के साथ रिएक्शन करती हैं और शरीर में जहरीले तत्व पहुंचा सकती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि कांसे के बर्तन में केवल सुखी या बिना खटाई वाली चीजें ही परोसी जाएं।

सही तरीके से उपयोग करने के लाभ

यदि कांसे का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इसके फायदे कई हैं। इससे पाचन सुधरता है, भूख बढ़ती है, खून शुद्ध रहता है और दिमाग तेज होता है। साथ ही शरीर का अम्लीयता स्तर संतुलित रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। कांसे के बर्तन का सही इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिल सकते हैं, लेकिन खट्टी या अम्लीय चीज़ें इसमें रखने से ये फायदे नुकसान में बदल सकते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि कांसे के बर्तन में केवल सूखी, ताजगी वाली और बिना खटाई वाली चीजें ही रखें।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नहीं करता है। n

1 / 4
Your Score0/ 4
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!