TRENDING TAGS :
Baasi Roti Ke Fayde: बासी रोटी इन लोगों के लिए है वरदान, जानें इसके गजब के फायदे
Baasi Roti benefits:बासी रोटियों के बारे में आयुर्वेद और विज्ञान का मानना हैं कि इनमें कई ऐसे गुण पाएं जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं।
Benefits Of Baasi Roti
Benefits Of Baasi Roti: रोटी हमारे रोज़मर्रा के खाने का एक अहम हिस्सा होती है। दोपहर का खाना हो या रात का खाना, रोटी के बिना थाली अधूरी सी लगती है। ज्यादातर ऐसा होता है कि रात में कुछ रोटियाँ बच जाती हैं और बहुत से लोग या तो उसे फेंक देते हैं या फिर जानवरों को खिला देते हैं। इन्हीं बासी रोटियों के बारे में आयुर्वेद और विज्ञान का मानना हैं कि इनमें कई ऐसे गुण पाएं जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। चाहे वो पाचन हो, शुगर लेवल हो, या फिर रोग प्रतिरोधक क्षमता।
शोध में बासी रोटी खाने के फ़ायदे सामने आए
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के मुताबिक, जब रोटी को रात भर के लिए रख दिया जाता है, तो उसमें एक प्राकृतिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसे हम फर्मेंटेशन कहते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए रोटी में ऐसा स्टार्च बनता है, जो शरीर में धीरे-धीरे से पचता है। जब खाना धीरे-धीरे पचता है, तो पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और खून में शुगर भी तेज़ी से नहीं बढ़ पाता। इसी कारण सुबह बासी रोटी खाना ब्लड शुगर के मरीज़ों के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है।
बासी रोटी के फायदे
इसके साथ ही साथ, बासी रोटी पाचन के लिए भी बेहद अच्छी मानी जाती है। जब रोटी को फर्मेंट होती है, तो उसमें कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जो पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने मे मदद करता हैं और ये यही बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने मे मदद करते हैं और कब्ज़, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
शरीर के रोगों से लड़ने मे मददगार
इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी शरीर की ताकत बढ़ाती है। हमारे स्वास्थ्य का एक बड़ा हिस्सा हमारे पेट से जुड़ा होता है। जब पेट साफ़ और स्वस्थ रहता है, तो शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। बासी रोटी में बनने वाले प्री-बायोटिक तत्व शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। यह बार-बार होने वाली सर्दी-ज़ुकाम या कमज़ोरी से भी बचाव करने मे मदद करते हैं।
वजन कम करने मे सहायक
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए भी बासी रोटी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। बासी रोटी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर ज़्यादा होता है। इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगती। इसके सेवन से शरीर का वज़न भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही, बासी रोटी में मौजूद विशेष स्टार्च आंतों को साफ करन मे मददगार होता है और शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल पहुंचाने मे मददगार साबित होता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!