TRENDING TAGS :
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर ₹362 करोड़ हुये खर्च, फ्रांस दौरा रहा सबसे महंगा, जानें 5 साल का पूरा हिसाब
Expense on PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2021 से 2025 तक की विदेश यात्राओं पर सरकार ने कुल ₹362 करोड़ खर्च किए। सबसे महंगा दौरा 2025 में फ्रांस का रहा जिस पर ₹25 करोड़ से अधिक खर्च हुआ। इन यात्राओं में अमेरिका, रूस, जापान जैसे देशों के दौरे शामिल हैं।
Expense on PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर 2021 से 2025 के बीच सरकार ने करीब 362 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में दी। यह विवरण तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन के प्रश्न के उत्तर में प्रस्तुत किया गया।
2025 में पीएम मोदी ने अब तक पांच देशों की प्रमुख यात्राएं कीं है जिन पर 67 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ। हालांकि उन्होंने इस वर्ष आठ अन्य देशों, जैसे मॉरीशस, साइप्रस और कनाडा का भी दौरा किया है, जिनकी लागत अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है।
पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर ₹362 करोड़ हुये खर्च, फ्रांस दौरा रहा सबसे महंगा, जानें 5 साल का पूरा हिसाब 2025 में हई फ्रांस दौरा रहा सबसे महंगा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 में प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा सबसे अधिक खर्चीली रही। जिस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए। वहीं अमेरिका की यात्रा पर 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आया।
अन्य वर्षों का खर्च कुछ इस प्रकार है:
• 2024 में पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन सहित कुल 16 देशों की यात्राएं कीं जिन पर 109 करोड़ रुपये खर्च हुए।
• 2023 में लगभग 93 करोड़ रुपये
• 2022 में 55.82 करोड़ रुपये
• 2021 में 36 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
2023 और उसके पहले की यात्राओं पर कितना हुआ खर्च
2023 में पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी और व्यापार, निवेश व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
2022 में उनकी जर्मनी और जापान की यात्राएं प्रमुख रहीं। जिनमें क्रमशः 9 करोड़ और 8 करोड़ रुपये खर्च हुए।
2021 में उन्होंने अमेरिका, बांग्लादेश, इटली और इंग्लैंड का दौरा किया था। उस वर्ष अमेरिका यात्रा पर 19 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ था।
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन खर्चों में केवल यात्रा ही नहीं बल्कि संबंधित सरकारी कार्यक्रमों, विज्ञापन और मीडिया कवरेज की लागत भी शामिल है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!