Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में प्री-मॉनसून सक्रिय, यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega : उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियों के चलते मौसम ने करवट ली है। यूपी, बिहार और दिल्ली-NCR में आज आंधी, बारिश और तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 5 May 2025 7:00 AM IST (Updated on: 5 May 2025 7:00 AM IST)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj ka Mausam 05 May 2025 : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत में प्री-मॉनसून का असर साफ़ देखा जा रहा है, जहां पिछले दो-तीन दिनों से कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने ताज पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में कल आंधी-तूफान और हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है, जबकि दक्षिणी और पूर्वी भारत में प्री-मॉनसूनी गतिविधियों के और अधिक तेज होने की संभावना है।

वहीं, देश के सबसे बड़े सूबे यूपी की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने (जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं) की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ (Lucknow Ka Mausam) और आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो बार बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने/तेज हवाएं (गति 40-50 से 60 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बिहार में आज गरज, बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पटना, गया और भागलपुर सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!