दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिह गिरफ्तार, मोकामा में पलटा चुनावी गणित, नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ी

मोकामा हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चुनाव प्रचार के दौरान हुई गोलीबारी में दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। एसएसपी ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

Shivam Srivastava
Published on: 2 Nov 2025 7:24 AM IST (Updated on: 2 Nov 2025 9:58 AM IST)
दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिह गिरफ्तार, मोकामा में पलटा चुनावी गणित, नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ी
X

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनंत सिंह पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप है, जो 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में मारे गए थे। घटना मोकामा में हुई, जो पटना शहर से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। दुलारचंद यादव के भतीजे पीयूष प्रियदर्शी जन सुराज पार्टी के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बीच, शुक्रवार को दुलारचंद यादव के समर्थकों ने राष्ट्रीय जनता दल की मोकामा प्रत्याशी वीणा देवी की कार पर पथराव किया था।

पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, "30 अक्टूबर को दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें पथराव के दौरान कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद एक शव बरामद हुआ, जो दुलारचंद यादव का था। साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह मामला गंभीर है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।" उन्होंने बताया कि अनंत सिंह इस घटना के दौरान मौजूद थे और मुख्य आरोपी हैं। इसके साथ ही मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है।

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

एसएसपी ने आगे बताया, "हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सीआईडी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

80 लोग गिरफ्तार

पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। "हमने पिछले 48 घंटों से इस मामले की गहन जांच की है और स्थिति अब सामान्य है। चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी इस घटना में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और आज मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।"

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रतिबद्धता

डीएम ने कहा, "मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई इस घटना को प्रशासन और पुलिस ने गंभीरता से लिया है। हम आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर कोई भी असामाजिक तत्व कानून या आचार संहिता का उल्लंघन करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने कहा कि अब तक 100% हथियार जमा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 चेकिंग प्वाइंट्स बनाने की योजना है। साथ ही, सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की तैनाती भी की गई है ताकि अवैध हथियारों के खिलाफ छापेमारी की जा सके।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!