गिले-शिकवे खत्म! कभी भी हो सकता है BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, ये नाम चल रहे सबसे आगे

BJP National President: अब यह कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस मिलकर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकते हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 Sept 2025 1:45 PM IST
BJP National President
X

BJP National President

BJP National President: पिछले साल से ही लगातार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किसी न किसी वजह से टलता ही जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी की एक वजह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से शीर्ष भाजपा नेतृत्व की दूरियां भी मानी जा रही है। हालांकि आरएसएस और भाजपा के बीच बीते कुछ दिनों में सबकुछ सामान्य नजर आ रहा है। ऐसे में अब यह कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस मिलकर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकते हैं।

आरएसएस को चुभी थी ये बात

साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक ऐसा बयान दिया। जिससे आरएसएस को गहरा धक्का लगा। दरअसल जेपी नड्डा ने कहा था कि अब भाजपा को संघ की जरूरत नहीं रह गयी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान ने लोकसभा चुनाव का पूरा खेल ही बदल कर रख दिया। भाजपा को लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। माना जा रहा है संघ के कार्यकर्ताओं ने बेमन से भाजपा का साथ दिया।

जिसके चलते भगवा दल को केवल 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। समय के साथ भाजपा और आरएसएस के बीच खाई बढ़ती चली गयी। जिसे पाटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अवसरों पर आरएसएस के कार्यो की सराहना की। उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले से आरएसएस की तारीफ की और कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है।

इसके बाद नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस के एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राजनीति हो या फिर समाज सेवा। इसमें रिटायरमेंट की कोई भी उम्र नहीं होती। इससे पहले मोहन भागवत ने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद लोगों को स्वयं रिटायर हो जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 75 साल के हो जायेंगे।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आरएसएस की तारीफ की। अमित शाह ने कहा कि स्वयंसेवक होने पर उन्हें बेहद गर्व है। आरएसएस का कार्यकर्ता होना नेगेटिव पॉइंट नहीं हो सकता। किसी भी स्वयंसेवक को तब तक नहीं रूकना चाहिए। जब तक भारत फिर से महान नहीं बन जाता है। भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस प्रमुख के बयान सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों के रिश्ते फिर से सामान्य होने लगे हैं। ऐसे में अब यह संभावना फिर तेज हो गयी है कि जल्द ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर निर्णय कर लिया जाएगा।

यह नाम चल रहे आगे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यूं तो कई नामों की चर्चा तेज है। लेकिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान और नितिन गडकरी के नाम भी रेस में शामिल हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!