कब होगा भाजपा अध्यक्ष का ऐलान? चुनाव में हो रही देरी की यह है बड़ी वजह

BJP New President News: भाजपा अभी इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर मंथन कर ही रही थी कि अचानक मानसूत्र सत्र के शुरूआती दिन ही जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Aug 2025 11:32 AM IST
BJP New President News
X

BJP New President News

BJP New President News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव काफी लंबे समय टलता ही जा रहा है। भाजपा संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए लगभग 50 प्रतिशत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन के चुनाव पूरे होने जरूरी होते हैं। भाजपा ने बीते माह अधिकतर राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न भी करा दिये थे। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय नहीं हो सका है। इसके अलावा कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

भाजपा अभी इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर मंथन कर ही रही थी कि अचानक मानसूत्र सत्र के शुरूआती दिन ही जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के सियासत में भूचाल सा आ गया। धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया। लेकिन विपक्ष इस पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है।

विपक्ष का साफ कहना है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे वजह कुछ और ही है। कारण जो भी हो लेकिन अब जगदीप धनखड़ के इस्तीफा के बाद उपराष्ट्रपति का चुनाव बेहद जरूरी है। ऐसे में भाजपा का पूरा फोकस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से उपराष्ट्रपति के पद पर शिफ्ट हो गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा। उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद ही भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया फिर रफ्तार पकड़ेगी।

उपराष्ट्रपति का चुनाव कब होगा?

स्वास्थ्य कारणों के चलते जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले ही दिन उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। अब चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तिथि का भी ऐलान कर दिया है। नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसी दिन सायं परिणाम भी घोषित हो जायेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर यह भी सामने आ रहा है कि इंडिया गठबंधन भी पद के लिए दावेदार को सामने लाएगा। उपराष्ट्रपति चुनाव में अगर नंबर गेम पर निगार डालें तो लोकसभा एवं राज्यसभा में कुल 782 सांसद हैं। जिनमें लोकसभा में एनडीए गठबंधन के पास 293 सांसदों का समर्थन है। वहीं इंडिया गठबंधन के 232 सांसद है। इसके अलावा राज्य में एनडीए के पास 133 तो इंडिया गठबंधन के पास 107 सांद है। इस तरह एनडीए के पलड़ा भारी है और उसके उम्मीदवार के जीतना लगभग तय है।

भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में क्यों हो रही देरी?

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बीते साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले ही खत्म हो गया था। लेकिन चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। इसके बाद संगठन के चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था। लेकिन अब उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इतना तय है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सर्वसम्मति से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित हो जाएगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!