TRENDING TAGS :
India Pakistan War Latest: कांग्रेस के बाद अब BJP ने निकाली 'तिरंगा यात्रा', भारतीय सेना को दिया सम्मान
India Pakistan War Latest: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, जिसके चलते अब बीजेपी ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली।
India Pakistan War Latest: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इसमें भारतीय सेना ने अहम और बड़ी भूमिका निभाई है, जिनके सम्मान में अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज रविवार को निकाली गई। इसमें केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालवडी नारायणस्वामी और अन्य नेता मौजूद रहें।
तिरंग यात्रा में एकजुटता का दिया संदेश
बीजेपी की तरफ से भारतीय सेना के सम्मान और समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान एकजुटता का संदेश दिया गया, साथ ही वादे से मुकरने के लिए पाकिस्तान पर हमला भी बोला गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को निशाना बनाया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। भारत सरकार और हमारे जवानों ने इसे खिलाफ 7 मई को जवाबी कार्रवाई की। आज ऐसा समय है कि हम सभी को एकजुट होना है और सरकार के साथ सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े रहना है। पाकिस्तान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है क्योंकि उसने बार-बार धोखा दिया है और सीजफायर का उल्लंघन किया है।"
ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में कांग्रेस ने भी निकाली तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी अलग-अलग शहरों में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। बिहार से लेकर अयोध्या तक कांग्रेस ने भारतीय सेना के सम्मान और समर्थन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया और भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम किया। साथ ही नेताओं ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए पाकिस्तान की तरफ से हमले में शहीद हुए नागरिकों, जवान और अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge