चिराग का तीखा वार! RJD सत्ता में आई तो लौटेगा 'जंगलराज', राहुल गांधी पर सेना को जाति के नाम पर बांटने का लगाया गंभीर आरोप

Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर बिहार में 'जंगलराज' लौटेगा। साथ ही, राहुल गांधी पर सेना को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का गंभीर आरोप लगाया। जानें पूरी खबर।

Harsh Sharma
Published on: 5 Nov 2025 2:31 PM IST (Updated on: 5 Nov 2025 2:32 PM IST)
चिराग का तीखा वार! RJD सत्ता में आई तो लौटेगा जंगलराज, राहुल गांधी पर सेना को जाति के नाम पर बांटने का लगाया गंभीर आरोप
X

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हाल ही में आरजेडी पर तीखा हमला बोला। पटना में बुधवार (5 नवंबर 2025) को पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आरजेडी का राजनीति में एक पुराना इतिहास है, जिसमें हिंसा और अराजकता का माहौल रहा है। उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है, जिसे हम "जंगलराज" के रूप में याद करते हैं, और उनकी कार्यशैली भी 90 के दशक जैसी है, जब कानून-व्यवस्था का हाल बहुत खराब था।

सत्ता में आए तो बिहार में लौटेगा जंगलराज

चिराग पासवान ने आरजेडी की सभाओं को लेकर आरोप लगाया कि वहां हमेशा हुड़दंग मचता है और अराजकता का माहौल रहता है। उन्होंने कहा, "इनकी सभाओं में तो देखिए, किस तरह का माहौल होता है। ये लोग ऐसे-ऐसे गाने और विचारधाराओं को बढ़ावा दे रहे हैं, जो समाज को बांटने वाली हैं।" चिराग ने चेतावनी दी कि अगर आरजेडी सत्ता में आई, तो बिहार में अराजकता का माहौल फिर से लौट आएगा और राज्य में आतंक फैल जाएगा। चिराग पासवान ने आगे कहा कि अगर आरजेडी सत्ता में आई तो यह राज्य के लिए बहुत खतरे की बात होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी अपनी पुरानी आदतों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है और यह पार्टी बिहार की राजनीति में फिर से वही डर और अस्थिरता लाना चाहती है, जो 90 के दशक में थी।

सेना को जाति और धर्म के आधार पर बांटना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

इसके बाद चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि अगर देश के नेता प्रतिपक्ष अपनी सेना को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुखद बात है। चिराग ने सवाल किया, "अगर आपको इतनी चिंता है तो बताइए, देश की सत्ता में लंबे समय तक कौन था?" उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं को राजनीति करते वक्त मर्यादा का पालन करना चाहिए। चिराग ने आगे कहा, "सेना एक ऐसी संस्था है, जिसे राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। अगर हमें सेना में जातिवाद की बात करनी होती, तो वह काम भी वे करवा सकते थे। लेकिन यह बहुत खतरनाक है कि किसी भी मुद्दे को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाए।"

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!