Bihar Assembly Election 2025 में होगा बड़ा उलटफेर! आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के चौकानें वाले आंकडे जानें

Bihar Assembly Election 2025: आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के अनुसार 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए को 153 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंड़िया गठबंधन के खाते में 76 से 87 सीटें जाने की संभावना है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 4 Nov 2025 4:14 PM IST
Bihar Assembly Election 2025 में होगा बड़ा उलटफेर! आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के चौकानें वाले आंकडे जानें
X

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही राज्य के सियासी मिजाज को समझने वाला आईएएनएस-मैटराइज का बड़ा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के नतीजों ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सत्ता में वापसी की ओर इशारा किया है, जबकि विपक्षी महागठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है।

भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के अनुसार 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में एनडीए को 153 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है। जो बहुमत के आंकड़े 122 से कहीं ज्यादा है। इसके विपरीत इंड़िया गठबंधन के खाते में 76 से 87 सीटें आने की संभावना है। सर्वे के सबसे महत्वपूर्ण पहलू में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 83-87 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

एनडीए के घटल दल की स्थित

वहीं एनडीए की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को 61-65 सीटें मिलने की संभावना है। एनडीए के अन्य घटक दलों में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4-5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। इस प्रकार कुल 153 से 164 सीटें मिल सकती है। इस सर्वे के अनुसार इंडिया गठबंधन को बिहार चुनाव में कुल 76 से 87 सीट मिलने का अनुमान है।

महागठबंधन का ऐसा प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सबसे ज्यादा 62-66 सीटें मिलने की बात कही गई है, यह आंकड़ा भाजपा के अनुमानित आंकड़ों से कम है। कांग्रेस को 7-9, सीपीएम (एमएल) को 6-8, सीपीआई को 0-1, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 0-1 और वीआईपी को 1-2 सीट मिल सकती है। जबकि एनडीए को कुल 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया गठबंधन को 38 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान हैं।

एनडीए को इतने प्रतिशत वोट

भाजपा को 21 प्रतिशत और जेडीयू को 18 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन में राजद को 22 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यब सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच बिहार के 73,287 लोगों के राजनीतिक मिजाज को जानने के बाद तैयार किया गया है। बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होनी है। जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इनपुट- आईएएनएस

1 / 4
Your Score0/ 4
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!