हादसा या लापरवाही? सात महीने में पांच भगदड़...65 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

Haridwar Mansa Devi Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले प्रयागराज महाकुंभ और जगन्नाथ रथयात्रा में भी भगदड़ मच चुकी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 27 July 2025 2:34 PM IST (Updated on: 27 July 2025 2:40 PM IST)
Haridwar Mansa Devi Stampede
X

Haridwar Mansa Devi Stampede

Haridwar Mansa Devi Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दुखद घटना घटित हुई। यहां एक अफवाह ने कई जिंदगियों को मौत के मुंह में ढकेल दिया। माता के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे। इसी बीच बिजली के करंट को लेकर एक अफवाह फैली। जिसके बाद हर तरफ भागदौड़ मच गयी। भगदड़ और धक्का-मुक्की में छह श्रद्धालुओं की जान चली गयी। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के पीछे प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है। लेकिन यह कोई पहली घटना नहीं है। जब प्रशासन की नाकामी दुखद घटना के रूप में सामने आयी हो। इससे पहले भी इस साल कई ऐसी घटना हुई। इनमें प्रयागराज महाकुंभ, जगन्नाथ रथयात्रा घटना, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ और आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भी मची भगदड़ में कई जिंदगियां अचानक ही काल के गाल में समा गयीं।

प्रयागराज महाकुंभ में मची थी भगदड़

प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के स्नान के समय त्रिवेणी संगम पर अचानक भगदड़ मच गयी थी। जिसमें लगभग 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में गयी कई जानें

इसी साल 16 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी भगदड़ मच गयी थी। यहां प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची थी। तभी दो एक जैसे नामों वाले ट्रेनों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी। प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज स्पेशल के प्लेटफार्म को लेकर श्रद्धालुओं को हुए भ्रम के बाद भगदड़ मच गयी। जिसमें 18 लोगों की असमय मौत हो गयी थी। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान हादसा

इसी साल चार जून को आईपीएल में शानदार जीत दर्ज करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की विक्ट्री परेड के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गयी। जिसमें 11 लोगों को जान गंवानी पड़ गयी। वहीं 33 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विक्ट्री परेड के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर एकत्रित भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे बाद अफरा-तफरी मच गई।

जगन्नाथ रथयात्रा में हुई धक्का-मुक्की

ओडिशा के पुरी में 29 जून को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भी ह्दयविदारक घटना घटित हुई। यहां श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं उमड़े थे। तभी भीड़ अचानक बेकाबू हो गयी और धक्का-मुक्की होने के चलते भगदड़ मच गयी। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!