भगवान से 'राक्षस' बना डॉक्टर! गैस की परेशानी पर पत्नी की ली जान, दर्दनाक कहानी जान छलक आएंगे आंसू

Doctor kills wife: बेंगलुरु में डॉक्टर पति ने गैस की समस्या को लेकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। छह महीने बाद जब पुलिस ने हत्या का राज खोला तो...

Gausiya Bano
Published on: 16 Oct 2025 10:47 AM IST
भगवान से राक्षस बना डॉक्टर! गैस की परेशानी पर पत्नी की ली जान, दर्दनाक कहानी जान छलक आएंगे आंसू
X

Doctor kills wife: जो डॉक्टर रोजाना दूसरों की जान बचाता है, सोचिए अगर वही अपने घर में एक राक्षस बन जाए तो क्या होगा। बेंगलुरु से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विक्टोरिया अस्पताल का 32 वर्षीय जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी अपनी चिकित्सकीय जानकारी का इस्तेमाल कर अपनी ही पत्नी डॉ. कृतिका रेड्डी को मौत के घाट उतार दिया। पहले सभी को लगा कि डॉ. कृतिका रेड्डी की मौत एक स्वाभाविक हादसा है। लेकिन छह महीने बाद जब पुलिस ने सच्चाई उजागर की, तो हर कोई हैरान रह गया। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सटीक और योजनाबद्ध हत्या थी।

डॉक्टर पति बना कातिल

महेंद्र और कृतिका की शादी 26 मई 2024 को हुई थी। देखने में यह एक आदर्श जोड़ी लगती थी। दोनों डॉक्टर, दोनों सफल और समझदार। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। जांच में पता चला कि शादी के बाद महेंद्र को पता चला कि कृतिका को लंबे समय से गैस्ट्रिक और मेटाबॉलिक विकार की समस्या है। यह बात परिवार ने पहले नहीं बताई थी, और यही नाराजगी उसके मन में जहर बन गई।

21 अप्रैल को महेंद्र ने पत्नी को पेट दर्द का बहाना बनाकर घर पर IV इंजेक्शन दिया। अगले दिन वह उसे मायके ले गया और कहा कि उसे आराम की जरूरत है। लेकिन 23 अप्रैल की रात वह फिर पहुंचा और एक और इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद अगली सुबह 24 अप्रैल को कृतिका बेसुध मिलीं। डॉक्टर होने के बावजूद महेंद्र ने सीपीआर देने की कोशिश तक नहीं की, बल्कि सीधे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसे खुला हत्या का राज?

पहले तो पुलिस ने इसे अनैसर्गिक मृत्यु बताया, लेकिन जब पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आई, तो सच सामने आ गया। कृतिका के शरीर में एनेस्थीसिया के अंश पाए गए। यह वही दवा थी जिसे महेंद्र ने खुद दिया था। कृतिका के पिता के. मुनी रेड्डी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हमारी बेटी को लगता था कि उसकी शादी प्यार और सम्मान पर टिका है। पर उसी प्यार ने उसकी जान ले ली। इसके बाद 14 अक्टूबर को पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अब वह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत जेल में है।

अधूरी रह गई एक ख्वाहिश

कृतिका 4 मई को अपना खुद का क्लिनिक स्किन एंड स्कैल्पेल खोलने वाली थीं। उनके सहयोगियों के मुताबिक, वह हमेशा कहती थीं कि मैं डर्मेटोलॉजी के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती हूं। पर अफसोस, उसी सपने को साकार करने से कुछ दिन पहले ही उसका अपना पति उसकी मौत का कारण बन गया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - [email protected]

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!