Moradabad News: पति ने पत्नी की काटी नाक, गंभीर हालत में रेफर

Moradabad News: पति ने पत्नी की नाक काट डाली। मायके जाने पर रोकने को लेकर हुआ विवाद था।

Sudhir Goyal
Published on: 30 Aug 2025 6:37 PM IST
Husband bites wifes nose, referred in serious condition
X

पति ने पत्नी की काटी नाक, गंभीर हालत में रेफर (Photo- Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के मैनाठेर मोहल्ले में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी का अपने माता–पिता से मिलना पति को इतना नागवार गुज़रा कि उसने चाकू से उसकी नाक काट डाली। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है।

घायल महिला की पहचान राबिया के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 7 वर्ष पहले मोहल्ले के ही चांद मोहम्मद से हुई थी। चांद मोहम्मद (45) पेशे से पोलिश कारीगर है। शादी के बाद से दोनों की कोई संतान नहीं थी, जिस कारण उन्होंने एक बच्चा गोद ले रखा है।

राबिया की मां चंदा ने बताया कि आरोपी पति अक्सर उसे अपने मायके या परिवारवालों से मिलने से रोकता था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों में झगड़ा हो चुका था। कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद राबिया मायके आ गई थी।

हजार बार मन किया था, अब अंजाम भुगत

शनिवार की सुबह राबिया अपने कपड़े लेने ससुराल गई थी। इसी दौरान पति चांद मोहम्मद ने चाकू से उसकी नाक काट दी और धमकी दी – “हजार बार मन किया था, अब अंजाम भुगत।”

राबिया किसी तरह घायल अवस्था में मायके पहुंची। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!