जो चारा खा गए, वे गरीबों का राशन खा जाएंगे... बिहार के चुनावी रण में गरजे सीएम योगी

Bihar Assembly Election 2025: आप लोग याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन खा जाएंगे। 1990 से 2005 तक के शासन में बिहार का व्यापारी, किसान और युवा असुरक्षा में जीने को मजबूर था।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 4 Nov 2025 7:15 PM IST
जो चारा खा गए, वे गरीबों का राशन खा जाएंगे... बिहार के चुनावी रण में गरजे सीएम योगी
X

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आरजेडी-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

अपराध और अपहरण की राजधानी रहा

उन्होंने कहा कि याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन भी खा जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने बिहार को जातीय हिंसा, अपराध और अपहरण की राजधानी बना दिया था। 1990 से 2005 तक के उनके शासन में बिहार का व्यापारी, किसान और युवा असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर था। तब अपराधी राज करते थे, अधिकारी डरते थे, जनता पलायन करती थी।

बिहार ने देश को भगवान बुद्ध-महावीर दिए

सीएम योगी ने कहा कि बिहार ने देश को भगवान बुद्ध, महावीर और जयप्रकाश नारायण जैसी विभूतियां दीं, लेकिन लोगों ने धरती को लालटेन युग में झोंक दिया, वे फिर से सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज बिहार और देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। आज हर गरीब के घर में रसोई गैस है, हर किसान के खाते में सम्मान निधि पहुंच रही है। हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिल रहा है।

वे चारा खा गए, गरीबों का राशन खा जाएंगे

आप लोग याद रखिए, जो पहले पशुओं का चारा खा गए, वे मौका मिलने पर गरीबों का राशन खा जाएंगे। सीएम योगी ने जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद और समाजवादी पार्टी पर आस्था विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई, राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब बिहार की जनता को बरगलाने निकले हैं।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है, सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बनना भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। बिहार लालटेन की धुंधली रोशनी से निकलकर विकास की उजली रौशनी में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा के विकास और सम्मान के लिए भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को मतों से विजयी बनाएं।

पिछले दो दशकों में विकास की नींव पड़ी

योगी ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास की नींव को पिछले दो दशकों में मजबूत किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए जनता को एकजुट रहना होगा। क्या आप फिर से अपराध, अराजकता और अपहरण वाले दिन देखना चाहते हैं? भीड़ ने जोरदार ‘नहीं’ के नारों से जवाब दिया। यह चुनाव बिहार को आगे बढ़ाने और अपराध भ्रष्टाचार के अंधकार को मिटाने का चुनाव है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!