TRENDING TAGS :
बुर्का हटाओ...सीवान में जमकर हंगामा, भाजपा प्रत्याशी का मुस्लिम वोटरों ने किया विरोध
Bihar Assembly Election 2025: बूथ पर प्रत्याशी के कदम को महिलाओं ने निजता और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला मान है। जिससे स्थानीय मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया। उसके बाद मौके पर मौजूद वोटरों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया।
Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव के दौरान सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जहां भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह लकड़ी नवीगंज प्रखंड स्थित बूथ संख्या 349 और 350 (लकड़ी मकतब) पर पहुंचे थे। आरोप अनुसार प्रत्याशी देवेशकांत सिंह ने मतदान के लिए मौजूद मुस्लिम महिला मतदाताओं से बुर्का हटाने को कहा, तो स्थानीय वोटरों ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला
बूथ पर प्रत्याशी के कदम को महिलाओं की निजता और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला मान है। जिससे स्थानीय मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश फैल गया। उसके बाद मौके पर मौजूद वोटरों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारे लगाए, जिससे मतदान केंद्र के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवाद को शांत करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।
मशक्कत के बाद मामला शांत
प्रशासन ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिर काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ और मतदान प्रक्रिया फिर से सुचारु रूप से शुरू हो पाई। हालांकि इस घटना ने क्षेत्र के चुनावी माहौल में गरमाहट ला दी है, विपक्षी दलों को भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। इस विवाद ने एक बार फिर चुनाव के दौरान धार्मिक पहनावे और पहचान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को सामने ला दिया है। मुस्लिम महिला वोटरों ने स्पष्ट किया कि बुर्का हटाने की मांग को वे अस्वीकार्य मानती हैं।
आधिकारिक बयान नहीं आया
उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए महिला मतदान कर्मियों द्वारा एकान्त में पहचान की प्रक्रिया पहले से ही निर्धारित है। किसी भी तरह का मतदान प्रक्रिया में धार्मिक हस्तक्षेप या व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उल्लंघन ने गंभीर प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। वहीं पूरे मामले पर भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह और उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोगों ने चुनाव आयोग से घटना का संज्ञान लेने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
इनपुट- आईएएनएस
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


