TRENDING TAGS :
Virat Kohli को अरेस्ट करो! भगदड़ के तुरंत बाद विराट-अनुष्का लंदन के लिए रवाना, जनता का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर मचा कोहराम
Arrest Virat Kohli: आरसीबी परेड भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद विराट कोहली को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है, प्रशंसक गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जबकि वह और अनुष्का शर्मा इस त्रासदी के बाद लंदन के लिए रवाना हो रहे हैं।
Arrest Virat Kohli
Arrest Virat Kohli: वो शाम क्रिकेट की जीत की होनी थी, लेकिन वो रात मातम में बदल गई। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के नाम पर उमड़ा सैलाब कब मौत की भीड़ में बदल गया, किसी को भनक तक नहीं लगी। और इसी भीड़ में दम घुटने से 11 जिंदगियां बुझ गईं और फिर विराट-अनुष्का की ‘विदेश यात्रा’ ने इस त्रासदी को ताबूत से तूफान बना दिया। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच 4 जून को खेला गया और उसी शाम बेंगलुरु में टीम के स्वागत के लिए भव्य विक्ट्री परेड रखी गई। लेकिन ये जश्न तब दहशत में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हजारों की भीड़ काबू से बाहर हो गई। अफरातफरी मची, लोग एक-दूसरे पर गिरते गए, चीख-पुकार मची और देखते ही देखते 11 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
'पुष्पा 2' के प्रीमियर से भी भयानक भगदड़, अब सवालों के घेरे में विराट और RCB
हैरानी की बात यह है कि कुछ महीने पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान जब एक महिला की मौत हुई थी, तो अल्लू अर्जुन को पुलिस स्टेशन तक बुला लिया गया था। लेकिन यहां 11 लोगों की मौत के बाद भी विराट कोहली और RCB की टीम पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। RCB की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया, “हमें मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि टीम के आगमन के दौरान बेंगलुरु में कई जगहों पर भारी भीड़ जमा हुई, जिससे दुखद घटनाएं हुईं। हम गहरे दुख में हैं और पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।” विराट कोहली ने भी इस बयान को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “शब्द नहीं हैं, दिल टूट गया है 💔।” लेकिन सोशल मीडिया पर इस भावुक पोस्ट से ज्यादा विराट और अनुष्का की लंदन रवानगी ने लोगों को गुस्से से भर दिया।
लंदन रवाना होते ही भड़की जनता: ‘भाग क्यों रहे हो?’
5 जून की सुबह, ANI ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट सफेद शर्ट, नीली जींस और कैप में थे, वहीं अनुष्का काली टी-शर्ट और जींस में नजर आईं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक यूज़र ने गुस्से में लिखा, “पुष्पा 2 में एक मौत हुई और अल्लू अर्जुन को पुलिस ने तलब किया। यहां 11 लोग मर गए और विराट लंदन जा रहे हैं? क्या VIP लोगों पर कानून लागू नहीं होता?” एक और ट्वीट में कहा गया, “जिस इंसान की अगुवाई में ये परेड हुई, वो खुद अब देश छोड़कर भाग रहा है! शर्मनाक! इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि पूरी भगदड़ विराट की जल्दबाज़ी में हुई क्योंकि वो समय पर फ्लाइट पकड़ना चाहते थे।
क्या विराट-अनुष्का का विदेश जाना ‘संवेदनहीनता’ है या PR ट्रिक?
विराट और अनुष्का की चुप्पी और अचानक देश छोड़ने की टाइमिंग ने जनता के बीच भरोसे की दीवार को हिला दिया है। ऐसे समय में जब देश भर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच गम का माहौल है, विराट और अनुष्का की ‘ट्रैवल प्लानिंग’ को लोग संवेदनहीनता की पराकाष्ठा मान रहे हैं। कुछ PR विशेषज्ञों का मानना है कि विराट का इंस्टाग्राम पोस्ट एक 'डैमेज कंट्रोल' प्रयास है, लेकिन इतने बड़े हादसे में सिर्फ एक स्टेटमेंट से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती।
कानून और नैतिकता का इम्तिहान: क्या बड़े नामों को भी जवाब देना होगा?
सवाल अब यह है कि क्या विराट कोहली, RCB, आयोजक कंपनी और राज्य सरकार को इस त्रासदी के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा? क्या सिर्फ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर देने से 11 मौतों का बोझ हल्का हो जाएगा? बेंगलुरु की सड़कों पर आज भी मातम पसरा है। और सोशल मीडिया पर हर ट्वीट यही चीख रहा है “जिन्होंने ये जश्न रचा, क्या वे जवाब देंगे? या फिर एक बार फिर, पैसा और पावर इंसाफ को कुचल देगा?” ये भगदड़ सिर्फ भीड़ की नहीं थी, ये उस तंत्र की नाकामी थी जिसने जश्न को जिम्मेदारी से अलग कर दिया। और जब तक असली सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक जनता विराट और अनुष्का से यही पूछती रहेगी "क्या जीत की कीमत सिर्फ ट्रॉफी है, या 11 लाशें भी?"
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


