TRENDING TAGS :
CM योगी ने छेड़ दी 'विकास vs बुर्का' की जंग, अब बिहार में जाकर लगाई महागठबंधन की क्लास
बिहार चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और आरजेडी पर विकास बनाम बुर्का की साजिश रचने का आरोप लगाया। फर्जी मतदान और ईवीएम विरोध को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
Yogi Adityanath Distributes EWS-LIG Flats in Gorakhpur ( Image From Social Media )
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। पटना से सटे दानापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि जब बिहार के युवा विकास की बात कर रहे हैं, तब विपक्ष ‘विकास बनाम बुर्का’ की बहस छेड़कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि, “बिहार के विकास को रोकने के लिए कांग्रेस और आरजेडी ने नई शरारत शुरू की है। ये लोग जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान को बढ़ावा देना चाहते हैं।”
उन्होंने सवाल उठाया, “क्या इन लोगों को फर्जी पोलिंग करने का अधिकार मिलना चाहिए? क्या विदेश से घुसे लोगों को बिहार में आकर यहां के नागरिकों के अधिकार छीनने की छूट दी जानी चाहिए?”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष ईवीएम का विरोध इसलिए करता है क्योंकि वह पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से डरता है। “दुनिया के किसी भी कोने में पहचान दिखानी पड़ती है, चेहरा दिखाना पड़ता है। लेकिन ये चाहते हैं कि बिना कोई पहचान, कोई भी वोट डाल दे। यही कारण है कि ये लोग ईवीएम को हटाने की मांग करते हैं,” योगी ने कहा।
उन्होंने आगे कहा, “पहले ये लोग जबरन मतदान कर गरीबों के हक पर डाका डालते थे। अब वही कोशिश फिर से की जा रही है। ये दुष्प्रचार फैलाकर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं।”
योगी आदित्यनाथ की यह टिप्पणी चुनावी माहौल को और गर्मा रही है, जहां वे 'विकास' को बीजेपी का चेहरा और 'बुर्का' की बहस को विपक्ष की रणनीति बताकर जनता के बीच एक स्पष्ट विकल्प रखने की कोशिश कर रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


