लगा के आग, बहारों की बात करते हैं...विजन 2047 में बहस में CM योगी ने चुन-चुन कर किया वार, बताई PDA की परिभाषा

CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha: विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शेर और श्लोकों के जरिए भी विपक्ष पर करारा निशाना साधा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 Aug 2025 12:14 PM IST
CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha
X

CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha

CM Yogi Adityanath in Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बीते 24 घंटे से ’विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्यूमेंट 2047’ मुद्दे पर चर्चा चल रही है। इसी मुद्दे पर विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने शेर और श्लोकों के जरिए भी विपक्ष पर करारा निशाना साधा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विजिन डॉक्यूमेंट चर्चा में भाग लेने वाले 187 सदस्यों का धन्यवाद भी किया। सीएम योगी ने सरकार की विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया है।

कहा कि यूपी में आज बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था की हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष किया। साथ ही विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि यह लोग विकास की कम, सत्ता की ज्यादा बात कर रहे हैं। इनकी विकास की परिभाषा स्वयं और परिवार तक ही सीमित रह गयी है। सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जब वह अपने विवेक से बोलते हैं तो काफी अच्छा बोलते हैं। सीएम ने एक शेर के जरिए से उन पर तंज कसा।

बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,

लगा के आग बहारों की बात करते हैं।

जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,

वही नसीब के मारों की बात करते हैं।

सपा पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी ने उसे कूंप मंडूक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह लोग केवल पीडीए की बात करते हैं जिसका अर्थ है परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है। लेकिन ये लोग केवल परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी पर ही काम कर रहे हैं।

यूपी बना उम्मीदों का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि पहली इंवेस्टर समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य यूपी अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पीएम मोदी का संकल्प है कि साल 2047 तक भारत विकसित देश बन जाए और यह तभी संभव है कि जब सभी प्रदेश अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभाएं। बीते 24 घंटे के दौरान सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक अहम कदम है। देश में खुशहाली और तरक्की हो। यही हमारा उद्देश्य है। 1947 से लेकर 2047 तक इन 100 सालों में देश ने कितनी लंबी यात्रा पूरी की। इसका मूल्यांकन करने का यह उचित समय है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!