TRENDING TAGS :
Akhilesh Yadav news : हमें 'ट्युशन' दे रही सरकार...
Akhilesh Yadav news : सपा मुखिया अखिलेश सत्तधारी योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की एफआईआर और एनकाउंटर नीति पर निशाना लगाया है । कहा कि सरकार हमें ट्युशन दे रही है, कि कैसे फर्जी तरीके से लोगों को परेशान किया जा सकता है।
Akhilesh yadav news : सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश इन दिनों उत्तर प्रदेश में सत्तधारी योगी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की एफआईआर और एनकाउंटर नीति पर निशाना लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हमें ट्युशन दे रही है, कि कैसे फर्जी तरीके से लोगों को परेशान किया जा सकता है। ताकि 2027 में समाजवादी सरकार बने तो हम इस नीति से वाकिफ हों।
समाजवादी पार्टी ने 2027 की चुनावी समीकरण को साधना शुरू कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश आए दिन अलग-अलग मुद्दो पर लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर जुबानी हमले कर रहे हैं। चाहे वह पर्यावरण हो, नदियों की सफाई हो, योजनाएं हो या अन्य मुद्दे हों। इस कड़ी में एक बार फिर अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी की एफआईआर और एनकाउंटर नीति पर निशाना लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस तर से इस सरकार में अधिकारियों को खुली छूट देने की आड़ में सरकार दूसरी पार्टियों और अन्य आम लोगों को परेशान कर रही है, इससे हमें ट्युशन मिल रहा है। ताकि वक्त आने पर दूसरी पार्टियों की सरकार बनने पर भाजपा को उनके भाषा में ही सबक सिखाया जा सके।
चल रही अंधाधुन वसूली
अखिलेश ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में लोगों को खुलेआम धमकाया जा रहा है। मुख्यालय स्तर से लेकिर निचले थाने से लेकर चौकी के स्तर तक पुलिस ने सरकार की श्रेय पर जैसे अपने आप का भगवान समझ लिया है। खुलेआम वसूली चल रही है। दरअसल अखिलेश ने यह इस लिए कहा क्योंकि प्रेस वार्ता के दौरान अंबेडकर नगर के एक कार्यकर्ता ने खुलेआम पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उसे फर्जी मामले में फंसा रही है, और जेल भेजने की धमकी दे रही है। जेल न भेजने के ऐवज में 20 हजार रुपये की मांग कर रही है। कार्यकर्ता इससे परेशान होकर लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष से मिलने आया था। जिसके बाद अखिलेश ने मामले का निस्तारण करने के लिए अश्वाशन दिया और कहा कि उसकी हर मद्द की जाएगी।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge