अखिलेश यादव ने मुसलमानों को बनाया गुलाम! सपा में मुस्लिम खुलकर अपनी आवाज़ नहीं उठा सकते, इस मंत्री का बड़ा आरोप

Om Prakash Rajbhar On Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है कि मुसलमानों को गुलाम बनाया गया है। उन्होंने 2027 में मुस्लिम नेता के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही।

Harsh Sharma
Published on: 27 Jun 2025 1:55 PM IST (Updated on: 27 Jun 2025 2:00 PM IST)
Akhilesh Yadav made Muslims slaves Muslims cannot raise their voice SP this ministers biggest allegation
X

Akhilesh Yadav made Muslims slaves Muslims cannot raise their voice SP this minister's biggest allegation

Om Prakash Rajbhar On Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सियासी माहौल बहुत गर्म है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) भाजपा पर निशाना साधती है, तो कभी भाजपा पलटवार करती है। प्रदेश में कभी ब्राह्मण बनाम यादव का मुद्दा उठता है, तो कभी हिंदू बनाम मुस्लिम का विवाद। जातियों को लेकर राजनीति काफी तगड़ी होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा योगी आदित्यनाथ पर ठाकुरवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहते हैं। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तंज भरे बयान दिए हैं।

2027 में मुस्लिम नेता के बेटे को बनाएं मुख्यमंत्री

यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी में मुसलमानों की हालत गुलामों जैसी है। उन्हें अपनी बात खुलकर कहने की आज़ादी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनती है, तो अखिलेश यादव को खुद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए। बल्कि किसी मुस्लिम नेता के बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। अखिलेश यादव को भी पीछे हटकर मुसलमानों को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

मुसलमानों की परेशानी पर ध्यान नहीं देते

ओम प्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव आजमगढ़ जेल जाकर रमाकांत यादव से मिलने जरूर जाएंगे, और देवरिया भी जाएंगे। लेकिन अगर संभल या मुरादाबाद में किसी मुसलमान के साथ कोई घटना होती है, तो उनके पास उस मामले में ध्यान देने का समय नहीं होता। उन्होंने बताया कि यूपी में लगभग 7% यादव और 20% मुसलमान हैं। लेकिन उन 20% मुसलमानों को गुलाम की तरह रखा गया है। हमारा संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है, इसलिए मुसलमानों को भी बराबर की ताकत और सत्ता मिलनी चाहिए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!