×

Chandauli News: कैबिनेट मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा सनातन को जानने में उनको अपनी कई पीढ़ी गलानी पड़ेगी

Chandauli News: मंत्री राजभर ने कहा कि “सनातन धर्म को समझने में सपा प्रमुख को कई पीढ़ियां गलती पड़ेगी, लेकिन वो इसकी गहराई नहीं जान पाएंगे।”

Ashvini Mishra
Published on: 25 Jun 2025 6:19 PM IST
X

Chandauli News: चंदौली में जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मंत्री राजभर ने कहा कि “सनातन धर्म को समझने में सपा प्रमुख को कई पीढ़ियां गलती पड़ेगी, लेकिन वो इसकी गहराई नहीं जान पाएंगे।” उन्होंने दावा किया कि आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में सनातन धर्म का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने सपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता भलीभांति जानती है कि सपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन धर्म छोड़ने की नसीहत दी थी यदि वे सपा सरकार का भ्रष्टाचार सिद्ध न कर पाएं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव मुद्दों से भटका कर केवल प्रेस के माध्यम से अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को सही बताने पर सपा ने अपने ही तीन विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आने वाले विधानसभा चुनावों तक सपा एक कमजोर दल बनकर रह जाएगी।

अखिलेश यादव समाज और धर्म के नाम पर जातियों को बांटने का ‘कुत्सित प्रयास’ कर रहे

इटावा की हालिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव समाज और धर्म के नाम पर जातियों को बांटने का ‘कुत्सित प्रयास’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना कार्य कर रहा है और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है।

आपातकाल की वर्षगांठ पर अनिल राजभर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना की जिद्द के कारण देश का बंटवारा हुआ और इंदिरा गांधी के गुरुर ने आपातकाल लागू किया। आपातकाल के माध्यम से संविधान को कुचलने और जनता अधिकारी को परतंत्र करने की कोशिश की गई थी।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी और अनिल तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story