BJP यूपी में क्यों नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष? अखिलेश यादव ने बतायी इसके पीछे की वजह

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि संगठन में बदलाव करने से जनता की नाराजगी दूर नहीं होने वाली है। पीडीए की धमक का ही परिणाम है कि भाजपा की चिंता बढ़ गयी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 7 July 2025 10:59 AM IST
Akhilesh Yadav Statement on Expressway Caving
X

Akhilesh Yadav Statement on Expressway Caving

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान न हो पाने की वजह भी बतायी। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के पास आज इसका कोई जवाब नहीं है। पीडीए ने भाजपा की चिंता को बढ़ा दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए के चलते ही भाजपा यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का चयन नहीं कर पा रही है।

सपा अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि संगठन में बदलाव करने से जनता की नाराजगी दूर नहीं होने वाली है। पीडीए की धमक का ही परिणाम है कि भाजपा की चिंता बढ़ गयी है। पीडी की वजह से ही भाजपा यह तय नहीं कर पा रही है कि उत्तर प्रदेश में किसे अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीडीए के चलते ही भाजपा में बड़े बदलाव पर भी विचार हो रहा है।

ऐसी खबर मिल रही है कि यूपी में ओसीएम और डिप्टी सीएम भी बदल दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार के कैबिनेट निर्णयों में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गांव की जनता को किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही है। भाजपा के संगठन में बदलाव करने से कुछ भी नहीं होने वाला है।

कांवडियों के लिये कॉरिडोर नहीं बनाया

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नौ साल में भाजपा सरकार ने कांवड़ियों के लिए आज तक बेहतरह कॉरिडोर तक नहीं बनवाया। केवल बार कोड और क्यूआर कोड बनाने की बात करते हैं। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग को काम नहीं करना चाहिए। बिहार में निर्णय भाजपा के इशारे पर ही चुनाव आयोग ने लिया है। चुनाव सामने आ गया है तो कौन अपना जन्म प्रमाण पत्र ढूंढेगा। एक माह में आठ करोड़ मतदाताओं की नई वोटर लिस्ट तैयार करना बड़ी चीज है। लेकिन सवाल यह है कि यह काम एक साल पहले क्यों नहीं किया गया। जब चुनाव करीब आ गया है तो यह काम क्यों किया जा रहा है। कहीं न कहीं यह सोचनी समझी साजिश ही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!