TRENDING TAGS :
PM Modi Bangalore Visit: आज बेंगलुरु आएंगे पीएम मोदी, तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
PM Modi Bangalore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरे पर तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन व फेज-3 परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
PM Modi Bangalore Visit
PM Modi Bangalore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार, 10 अगस्त को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे शहर में शहरी परिवहन और रेल संपर्क को मजबूत बनाने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि यातायात का दबाव भी कम होगा।
तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वे तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बेंगलुरु–बेलगावी वंदे भारत, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत और नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत। ये हाई-स्पीड ट्रेनें यात्रा समय को कम करेंगी और यात्रियों को तेज, आरामदायक व विश्वस्तरीय सफर का अनुभव देंगी।
बेंगलुरु को मिलेगी मेट्रो की येलो लाइन
रेलवे कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह लाइन आरवी रोड (रागीगुड़ा) से बोम्मसंद्रा तक चलेगी। इसकी लंबाई 19 किलोमीटर होगी और इसके स्टेशन 16 होंगे। इसकी लागत लगभग ₹7,160 करोड़ रुपये है। यह परियोजना बेंगलुरु मेट्रो के फेज-2 का हिस्सा है। प्रधानमंत्री इस मौके पर आरवी रोड से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो यात्रा भी करेंगे। इसके शुरू होने से बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा और रोजाना हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
मेट्रो फेज-3 की आधारशिला
इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 की नींव रखेंगे। इसकी लागत 15,610 करोड़ रुपये हैं। इसकी लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक है और कुल 31 स्टेशन हैं। यह परियोजना शहर के आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगी। इससे बेंगलुरु की तेजी से बढ़ती आबादी के बीच यातायात की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।
सार्वजनिक सभा में संबोधन
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यहां वे इन परियोजनाओं के लाभों पर चर्चा करेंगे और बताएंगे कि कैसे ये कदम बेंगलुरु के विकास को नई दिशा देंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से कर्नाटक, खासकर बेंगलुरु के लोगों को यातायात और परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!