×

दुनिया की 100 सर्वश्रेष्ठ आइसक्रीमों में शामिल हुईं भारत की 5 फ्लेवर जेम्स, जानिए इनके स्वाद, इतिहास और वैश्विक पहचान की कहानी

5 Indian Ice Creams Among TasteAtlas: मशहूर वैश्विक फूड गाइड 'TasteAtlas' ने अपनी '100 बेस्ट रेटेड आइसक्रीम्स इन द वर्ल्ड – 2025' सूची में लगातार दूसरे साल भारत की पांच आइसक्रीमों को जगह दी है।

Jyotsna Singh
Published on: 1 July 2025 10:57 PM IST
5 Indian Ice Creams Among TasteAtlas
X

5 Indian Ice Creams Among TasteAtlas (Image Credit-Social Media)

5 Indian Ice Creams Among TasteAtlas : गर्मी की दोपहर हो या मीठे खाने की तलब, आइसक्रीम हर उम्र के लोगों की पसंदीदा मिठास रही है। दुनियाभर में हर साल हजारों तरह की आइसक्रीमें बनाई जाती हैं, लेकिन कुछ खास फ्लेवर ऐसे होते हैं जो स्वाद से ज़्यादा यादों में बस जाते हैं। ऐसी ही कुछ लज़ीज़ स्वाद की वजह से भारतीय आइसक्रीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। मशहूर वैश्विक फूड गाइड 'TasteAtlas' ने अपनी '100 बेस्ट रेटेड आइसक्रीम्स इन द वर्ल्ड – 2025' सूची में लगातार दूसरे साल भारत की पांच आइसक्रीमों को जगह दी है। ये न सिर्फ स्वाद में अनोखी हैं, बल्कि इनमें छिपी हैं संस्कृति, परंपरा और विरासत की कहानियां। आइए जानते हैं भारत की उन 5 आइसक्रीम ब्रांड्स के बारे में जिन्होंने दुनिया को भारतीय मिठास से परिचित कराया, साथ ही जानिए दुनिया की और कौन-सी आइसक्रीम ब्रांड्स हैं शीर्ष पर और भारत में आइसक्रीम की शुरुआत कैसे हुई थी?

भारत की पांच आइसक्रीम जो बनीं वैश्विक सूची का हिस्सा-

1. के रुस्तम एंड कंपनी का 'मैंगो आइसक्रीम सैंडविच' – स्थान: 22वां


1953 में मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थापित 'के रुस्तम एंड कंपनी' एक पारसी आइसक्रीम पार्लर है। यह ब्रांड खासतौर पर अपने कागज़ी पतले वेफर में परोसे जाने वाले आइसक्रीम सैंडविच के लिए प्रसिद्ध है।

सबसे लोकप्रिय फ्लेवर है - मैंगो आइसक्रीम सैंडविच, जिसे लोग गर्मियों में खाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं। इसकी खासियत इसका देसी आम का गाढ़ा स्वाद और हाथ से बनी मलाईदार टेक्सचर है।

मैंगो आइसक्रीम सैंडविच, आइसक्रीम की विशेषता-

इस आइसक्रीम की विशेषता है इसका पारंपरिक तरीका,

बिना मशीन के तैयार की गई आइसक्रीम, इसे कुरकुरे वेफर में परोसा जाता है।

2. पब्बा आइसक्रीम की ‘गड़बड़’ – स्थान: 33वां


कर्नाटक के मंगलुरु शहर की पहचान बन चुकी है 'गड़बड़' आइसक्रीम। पब्बा आइसक्रीम पार्लर में इसकी शुरुआत हुई और जल्द ही यह लोकल से ग्लोबल बन गई। यह एक लंबी पारदर्शी गिलास में परोसी जाती है, जिसमें जेली, सूखे मेवे, कटे फल और तीन प्रकार की आइसक्रीम होती है। इसे देखते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की आंखें चमक उठती हैं।

'Gadbad' ice cream Know why it is special’गड़बड़' आइसक्रीम

जानिए क्यों है खास

गड़बड़' आइसक्रीम की खूबी है इसमें मौजूद मिश्रित भारतीय मिठाइयों की झलक। टेक्सचर और स्वाद का अद्भुत मेल। हर परत में नया स्वाद।

3. नेचुरल्स की 'टेंडर कोकोनट आइसक्रीम' – स्थान: 40वां


मुंबई के जुहू से 1984 में शुरू हुआ 'नेचुरल्स' ब्रांड आज पूरे देश में प्रसिद्ध है। इनकी खासियत है, कोई प्रिजर्वेटिव नहीं, सिर्फ ताजे फल और दूध से बनी आइसक्रीम। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय फ्लेवर है इसका टेंडर कोकोनट। जिसे खाने के बाद हर कोई कहता है - 'यही है असली नारियल का स्वाद'।

टेंडर कोकोनट की अनोखी बातें

टेंडर कोकोनट आइसक्रीम की खूबी है इसकी सादगी में दमदार स्वाद। हेल्दी और शुद्ध सामग्री का उपयोग।

छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद।

4. अप्सरा आइसक्रीम की ‘गुआवा डिलाइट’ – स्थान: 61वां


1971 में मुंबई में शुरू हुआ 'अप्सरा आइसक्रीम' ब्रांड फलों से तैयार किए गए देसी फ्लेवर के लिए जाना जाता है। गुआवा डिलाइट में अमरुद का स्वाद, नमक-मिर्च का हल्का तड़का और स्लशी टेक्सचर इसे एकदम यूनिक बनाते हैं।

गुआवा डिलाइट आईस क्रीम की खासियत

गुआवा डिलाइट आइसक्रीम देसी फल का देसी अंदाज के तौर पर लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। इसमें नो केमिकल्स, नो आर्टिफिशियल फ्लेवर,

बच्चों और युवाओं के बीच सुपरहिट हो चुकी है।

5.कॉर्नर हाउस की 'डेथ बाय चॉकलेट' – स्थान: 80वां


बेंगलुरु स्थित कॉर्नर हाउस ब्रांड की यह डिश किसी चॉकलेट लवर के लिए एक सपना है। इसमें होता है चॉकलेट स्पंज केक, चॉकलेट आइसक्रीम, चॉकलेट सिरप, नट्स और चेरी। यानी हर बाइट में मीठे की गहराई।

डेथ बाय चॉकलेट की खूबियां

Death by Chocolate आइसक्रीम डार्क डेज़र्ट लवर्स के लिए परफेक्ट है।

जिसमें लाजवाब इंग्रीडिएंट्स का संतुलन, इंटेंस चॉकलेटी स्वाद, हर परत में कुछ खास और अलग टेस्ट का सरप्राइज जैसी खूबियां इस आइसक्रीम को बेहद पापुलर बनाती हैं।

TasteAtlas' Top 5 Global Ice Creams; TasteAtlas की टॉप 5 ग्लोबल आइसक्रीम

TasteAtlas की इस सूची में केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की तमाम बेहतरीन आइसक्रीमों को शामिल किया गया है। ये हैं -

1- Fior di Latte Gelato इटली

2 - Dondurma (Turkish Stretchy Ice Cream) तुर्की

3 - Helado de Dulce de Leche अर्जेंटीना

4- French Vanilla फ्रांस

5- Pistachio Gelato इटली

इन वैश्विक फ्लेवरों के बीच भारत की 5 आइसक्रीमों का स्थान पाना, भारतीय स्वाद और नवाचार की जीत है।

भारत में आइसक्रीम का इतिहास

भारत में आइसक्रीम की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई, जब अंग्रेजी अधिकारी बर्फ और मीठे दूध से बनी ठंडी मिठाइयों को लंदन से भारत लाए। लेकिन इसका औद्योगिक उत्पादन 1950 के दशक में शुरू हुआ।

भारत की पहली व्यावसायिक आइसक्रीम ब्रांड

भारत की पहली आइसक्रीम थी 'Joy Ice Cream'। जिसकी शुरुआत 1940 के दशक में बेंगलुरु से हुई थी।

इसके बाद Kwality Walls (1956), Amul (1970s) जैसे ब्रांड्स आए और आइसक्रीम आम आदमी की थाली का हिस्सा बन गई। वहीं आज भारत में कई बड़े और छोटे ब्रांड्स आइसक्रीम बना रहे हैं। कुछ प्रमुख नाम हैं-

Amul जो भारत का सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड, जो कई तरह की आइसक्रीम बेचता है

Mother Dairy- दिल्ली NCR में लोकप्रिय

Vadilal- गुजरात से शुरू होकर अब देशभर की पॉपुलर ब्रांड।

havmor-गुजरात की पहचान।

Cream Bell: निजी और प्रीमियम फ्लेवर की एक बड़ी चेन।

भारत में हेल्दी ऑप्शन्स की ओर बढ़ रही आइसक्रीम

जैसे-जैसे लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हो रहे हैं, वैसे-वैसे अब आइसक्रीम भी अपने कस्टमर्स की जरूरत को देखते हुए हेल्दी ऑप्शन्स की ओर बढ़ रही है जैसे-

लो-शुगर आइसक्रीम, डेयरी-फ्री (प्लांट-बेस्ड) आइसक्रीम, प्रोटीन युक्त आइसक्रीम आदि। भारत की इन पारंपरिक और नई आइसक्रीमों ने साबित कर दिया है कि स्वाद और स्वास्थ्य का मेल भी संभव है। भारतीय आइसक्रीमों की यह वैश्विक सफलता केवल स्वाद की नहीं, परंपरा और नवाचार की भी कहानी है। जब के रुस्तम की मैंगो आइसक्रीम सैंडविच या गड़बड़ जैसे फ्लेवर TasteAtlas की सूची में जगह बनाते हैं, तो यह भारत की विविधता और रचनात्मकता की जीत है।

आज जब दुनिया हेल्दी, देसी और प्राकृतिक फ्लेवरों की ओर बढ़ रही है, तब भारत की आइसक्रीम ब्रांड्स इस दौड़ में सबसे आगे है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story