Prevent early brain aging: ये आदत दिमाग़ को कर सकती है समय से पहले बूढ़ा, जानिए इसके खतरनाक असर

Brain aging and sleep: कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की रिसर्च बताती है कि नींद की कमी सिर्फ थकान नहीं बल्कि दिमाग़ की जल्दी बुढ़ापे की वजह बनती है।

Shivani Jawanjal
Published on: 2 Oct 2025 10:11 AM IST
Prevent early brain aging: ये आदत दिमाग़ को कर सकती है समय से पहले बूढ़ा, जानिए इसके खतरनाक असर
X

AI Generated Image

Importance of good sleep:नींद सिर्फ थकान मिटाने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह हमारे दिमाग़ को ताज़गी और ताकत देने का भी समय है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग नींद को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। देर तक मोबाइल-लैपटॉप चलाना, सोशल मीडिया पर वक्त बिताना, काम का दबाव और अनियमित दिनचर्या नींद को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। हाल ही में स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की रिसर्च में पाया गया है कि पर्याप्त नींद न लेने से दिमाग़ जल्दी बूढ़ा होने लगता है और असली उम्र से ज्यादा बड़ा दिखने लगता है। ऐसे में आइये आपको बताते है कैसे अधूरी नींद आपके ब्रेन को उम्र से पहले ही बूढ़ा बना देती है।

रिसर्च से क्या पता चला?

स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की हाल की रिसर्च बताती है कि अगर हम ठीक से नींद नहीं लेते तो हमारा दिमाग़ असली उम्र से पहले ही बूढ़ा होने लगता है। इस रिसर्च में यूनाइटेड किंगडम के 27,500 लोगों का MRI स्कैन किया गया और मशीन लर्निंग से उनके दिमाग़ की बायोलॉजिकल उम्र का अनुमान लगाया गया। नतीजे चौंकाने वाले थे - खराब नींद लेने वालों का दिमाग़ उनकी असली उम्र से 6 महीने से लेकर 1 साल तक ज़्यादा बूढ़ा दिखा। नींद की कमी से शरीर में सूजन भी बढ़ती है, जो दिमाग़ को तेज़ी से बूढ़ा करने में लगभग 10% जिम्मेदार होती है। इसके कारण मानसिक थकान, भूलने की समस्या और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर लोग समय पर और अच्छी नींद लें तो इस समस्या से बचा जा सकता है और दिमाग़ को स्वस्थ रखा जा सकता है।

नींद और दिमाग़ का रिश्ता

हमारा दिमाग दिनभर बहुत सारी बातें और जानकारियाँ संभालता है। जब हम सोते हैं तब दिमाग इन जानकारियों को अच्छे से व्यवस्थित करता है और खुद को साफ भी करता है। नींद के समय दिमाग की कोशिकाएँ सक्रिय होकर गंदे पदार्थ और टॉक्सिन्स बाहर निकालती हैं, इसे वैज्ञानिक 'ब्रेन वॉशिंग' कहते हैं। इसी दौरान नई कोशिकाएँ भी बनती हैं जिससे दिमाग़ स्वस्थ रहता है। अगर नींद पूरी न हो, तो यह प्रक्रिया रुक जाती है और दिमाग जल्दी थकने लगता है। नींद हमारी याददाश्त और सीखने की क्षमता को भी मजबूत करती है। इसलिए अच्छी और पूरी नींद लेना दिमाग़ को सक्रिय, मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है।

नींद क्यों है दिमाग़ के लिए ज़रूरी?

ब्रेन रिपेयर और क्लीनिंग - नींद के दौरान दिमाग दिनभर की थकान मिटाता है और शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को साफ करता है, जिससे दिमाग ताज़ा और स्वस्थ रहता है।

याददाश्त मज़बूत करना - सोते समय दिमाग नई बातें और अनुभवों को सही जगह जमाता है, जिससे पढ़ी या सीखी हुई चीज़ें लंबे समय तक याद रहती हैं।

मानसिक संतुलन - पूरी नींद लेने से मन शांत रहता है, तनाव कम होता है और उदासी या डिप्रेशन का खतरा घटता है।

फोकस और क्रिएटिविटी - अच्छी नींद से ध्यान केंद्रित करने की ताकत बढ़ती है और इंसान ज़्यादा रचनात्मक होकर समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाता है।

कितनी नींद है ज़रूरी?

नींद की ज़रूरत हर उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग होती है। छोटे बच्चे यानी 6 से 13 साल के बच्चों को दिनभर की पढ़ाई और खेल से उबरने के लिए लगभग 9 से 11 घंटे नींद चाहिए होती है। 14 से 17 साल के किशोरों के लिए 8 से 10 घंटे की नींद ठीक मानी जाती है। वयस्क लोगों को सामान्यत: 7 से 8 घंटे नींद की जरूरत होती है, जबकि बुजुर्गों के लिए 6 से 7 घंटे की नींद पर्याप्त रहती है। हालांकि यह समय हर व्यक्ति की सेहत और मानसिक स्थिति के हिसाब से थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।

अधूरी नींद के असर

स्मरण शक्ति कमजोर होना - नींद की कमी से याददाश्त पर सीधा असर पड़ता है।

कंसंट्रेशन में कमी - ध्यान केंद्रित करने की क्षमता घट जाती है।

भावनात्मक असंतुलन - मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन बढ़ता है।

ब्रेन सेल्स की क्षति - लंबे समय तक नींद की कमी से न्यूरॉन्स की मरम्मत नहीं हो पाती।

तेज़ बुढ़ापा - दिमाग़ का ढांचा और क्षमता जल्दी बूढ़ेपन के लक्षण दिखाने लगती है।

नींद सुधारने के आसान उपाय

रोज़ एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें।

सोने से पहले मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।

शांत, ठंडी और अंधेरी जगह पर सोएं।

हल्की कसरत और मेडिटेशन से नींद की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivani Jawanjal

Shivani Jawanjal

Mail ID - [email protected]

Senior Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!