सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना सेहत को होगा नुकसान

Bad Morning Food Habits: सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषण से भरपूर होना चाहिए। ताजे फल, दालिया, उपमा, पोहा, मूंग दाल चीला या अंडे जैसी चीजें बेहतर विकल्प हैं।

Ragini Sinha
Published on: 22 July 2025 7:00 AM IST (Updated on: 22 July 2025 7:01 AM IST)
सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना सेहत को होगा नुकसान
X

Bad Morning Food Habits (Social Media)

Bad Morning Food Habits: सुबह का नाश्ता हमारी दिनचर्या की सबसे अहम शुरुआत होती है। यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी देता है, बल्कि पूरे दिन के मूड और सेहत को भी प्रभावित करता है।

लेकिन कई लोग जल्दी में या स्वाद के चक्कर में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो पेट और शरीर दोनों के लिए नुकसानदेह होती हैं। आइए जानते हैं कि सुबह के नाश्ते में किन चीजों से बचना चाहिए।


खाली पेट मिठाई या मीठा स्नैक

बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय के साथ मिठाई या मीठा बिस्किट खा लेते हैं। लेकिन खाली पेट ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है और फिर तेजी से गिर जाता है। इससे शरीर में थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है।

तेल मसाले वाला भारी नाश्ता

सुबह खाली पेट पराठा, समोसा, कचौड़ी जैसी तली-भुनी चीजें खाना हाजमे के लिए भारी होता है। इससे पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रोजाना ऐसा खाना खाने से पेट की गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है।

सिर्फ चाय या कॉफी पीना

कई लोग सुबह कुछ खाए बिना ही चाय या कॉफी पी लेते हैं। लेकिन खाली पेट कैफीन लेने से एसिडिटी, गैस और भूख न लगने की शिकायत हो सकती है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और धीरे-धीरे कमजोरी आने लगती है।


पैक्ड जूस और मीठी ड्रिंक्स

पैक्ड जूस या एनर्जी ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह ब्लड शुगर को बिगाड़ सकते हैं और लिवर पर भी असर डालते हैं। बेहतर है कि आप ताजे फलों का सेवन करें या घर का बना जूस पिएं।

प्रोसेस्ड फूड जैसे ब्रेड या इंस्टेंट नूडल्स

ब्रेड, मैगी या बिस्किट जैसे प्रोसेस्ड फूड्स में पोषण की कमी होती है। ये सिर्फ पेट भरते हैं लेकिन शरीर को कोई फायदा नहीं देते। साथ ही इनसे वजन बढ़ने और ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!