जब सारे रास्ते बंद हो जाएं, तो याद करें ये 8 गीता के उपदेश, दिलाएंगी सफलता

Life Changing Lessons: श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की गहराई से समझाने वाली मार्गदर्शिका है।

Ragini Sinha
Published on: 9 July 2025 7:00 AM IST (Updated on: 9 July 2025 7:13 AM IST)
जब सारे रास्ते बंद हो जाएं, तो याद करें ये 8 गीता के उपदेश, दिलाएंगी सफलता
X

Gita For Success Life: जीवन में उतार-चढ़ाव आना बिल्कुल नॉर्मल बात है। हर इंसान कभी न कभी तनाव, निराशा और असफलता से गुजरता है। ऐसे समय में हमें मार्गदर्शन की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। श्रीमद्भगवद्गीता, जिसे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्धभूमि में उपदेश के रूप में दिया था, आज भी जीवन की उलझनों को सुलझाने का मार्ग दिखाती है।

यहां हम आपके साथ गीता के 8 ऐसे उपदेश शेयर कर रहे हैं, जो मुश्किल वक्त में आपका हौसला बन सकते हैं।


कर्म करो, फल की चिंता मत करो

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ यानी हमें सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, परिणाम की चिंता किए बिना।

आत्मा अमर है

‘न जायते म्रियते वा कदाचित्’ यानी आत्मा का न जन्म होता है, न मृत्यु। इससे हमें यह सीख मिलती है कि जीवन सीमित नहीं, अनंत है।

मोह, क्रोध और लोभ से बचें

यह तीनों मनुष्य को बंधन में डालते हैं और दुख का मूल कारण बनते हैं। इनसे मुक्ति ही शांति का रास्ता है।


सुख-दुख और सफलता-असफलता को समान भाव से स्वीकार करें। सच्चा योगी वही है, जो परिस्थिति के अनुसार खुद को स्थिर रख सके।

मन ही मित्र और शत्रु है

अगर मन को नियंत्रित कर लिया, तो जीवन संवर सकता है, लेकिन मन ही अनियंत्रित हो तो विनाश का कारण भी बन सकता है।

लोभ का त्याग करें

श्रीकृष्ण कहते हैं कि लोभ न केवल चरित्र को नष्ट करता है, बल्कि इंसान को पतन की ओर ले जाता है।

धैर्य रखें, समय बदलेगा

हर कठिन परिस्थिति अस्थायी होती है। ईश्वर में आस्था और धैर्य ही समाधान है।

ज्ञान ही मुक्ति का मार्ग है

ज्ञान से अज्ञान का अंधकार दूर होता है और आत्मा की शुद्धि होती है।

श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की गहराई से समझाने वाली मार्गदर्शिका है। कठिन समय में इसके उपदेश आत्मबल और मन की शांति का आधार बन सकते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!