TRENDING TAGS :
पत्नी के शरीर पर गर्म चाकू से 50 बार दागा, दहेज के लिए हैवानियत पर उतरा पति
MP News: पति पर आरोप है कि वह पत्नी से दहेज लाने की मांग करता था। साथ ही रोजाना उसकी पिटाई करता था।
MP News
MP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की भाटी की जलाकर हत्या का मामला सुर्खियों में है। इस बीच अब मध्य प्रदेश के खरगोन से भी दहेज की खातिर हैवानियम का एक मामला सामने आयाह है। यहां एक पति को पत्नी पसंद नहीं थी। उसने परिवार के दबाव में विवाह तो कर लिया। लेकिन शादी के बाद वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा।
पति पर आरोप है कि वह पत्नी से दहेज लाने की मांग करता था। साथ ही रोजाना उसकी पिटाई करता था। हद तो तब हो गयी जब पति ने बीती रात पत्नी को मारा पीटा। जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने किचन में गैस पर चाकू गर्म किया और फिर पत्नी के शरीर पर 50 बार दागा। इस दौरान वह बार-बार यही कहता रहा कि तू मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। या तो दहेज लेकर आ या फिर इसी तरह पीटती रह। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जनपद के अंजड इलाके का है। यहां रहने वाले दिलीप पिपलीया की शादी खुशबू के साथ हुई थी। शादी होने के बाद से ही दिलीप का व्यवहार खुशबू को लेकर ठीक नहीं था। बाद से उसका व्यवहार क्रूरता में बदल गया। वह रोजाना खुशबू की पिटाई करने लगा। हैवानियत की सारी हदें तो तब पार हो गयी।
जब उसने गैस पर चाकू को गर्म कर पत्नी के शरीर पर जगह-जगह 50 बार दाग दिया। पत्नी को दागने के बाद भी वह उसकी पिटाई करता रहा। पत्नी ने दिलीप पर नशे में मारपीट करने और चाकू से दागने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी हो जाने के बाद से ही पति दिलीप उसे नापसंद करने लगा था। साथ ही दहेज की मांग करता था। अवरकच्छ की रहने वाले खुशबू की शादी इसी साल दो फरवरी को बड़वानी जनपद के अंजड इलाके में रहने वाले दिलीप से हुई थी।
अस्पताल में चल रहा इलाज
पीड़िता के साथ हुई बदसलूकी की जानकारी जब उसके भाई को हुई तो वह अंजड पहुंचा और बहन को लेकर अपने गांव ले गया। परिजन पीड़िता को लेकर मेनगांव थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने नवविवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रविवार को नशे में धुत पति ने गैस पर चाकू गर्म कर शरीर पर दागा। वह उसे नापसंद करता है और दहेज की मांग भी करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!