सर्वे में हुआ खुलासा: इन शहरों के लोग ओपन रिलेशनशिप के पीछे क्यों हो रहे पागल? जानें क्या कहलाता है ये रिश्ता

Relationship Trends: ओपन रिलेशनशिप एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे को यह स्वतंत्रता देते हैं कि वे चाहें तो किसी और के साथ भी डेट कर सकते हैं।

Ragini Sinha
Published on: 17 July 2025 3:30 PM IST (Updated on: 17 July 2025 3:30 PM IST)
open relationships TIPS
X

Why people going crazy for open relationships Know the reason (SOCIAL MEDIA)

Reasons For Open Relationships: आज के समय में जहां रिलेशनशिप और डेटिंग के ट्रेंड्स तेजी से बदलते जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे ट्रेंड्स भी सामने आ रहे हैं जो हैरान कर सकते हैं। हाल ही में एक फेमस डेटिंग ऐप ने एक सर्वे किया, जिसमें खुलासा हुआ कि बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में 'ओपन रिलेशनशिप' को अपनाने वालों की संख्या बढ़ रही है।

क्या होता है ओपन रिलेशनशिप?

ओपन रिलेशनशिप एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे को यह स्वतंत्रता देते हैं कि वे चाहें तो किसी और के साथ भी डेट कर सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि प्यार कम है, बल्कि यह एक तरह की समझदारी और खुलेपन पर आधारित रिश्ता होता है।


सर्वे में क्या सामने आया?

सर्वे के अनुसार, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 41% शादीशुदा लोग ओपन रिलेशनशिप को अपना रहे हैं। इस सर्वे में 18 से 60 वर्ष की उम्र के करीब 1,500 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 35% पहले से ही इस तरह के रिश्ते में हैं, जिनमें 25% केवल बेंगलुरु से हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा भागीदारी 45-60 वर्ष की उम्र वालों की थी। बेंगलुरु के 29% लोगों ने कहा कि वे भविष्य में अपने रिश्ते को ओपन बनाने के लिए तैयार हैं, जबकि 19% लोग इस पर पार्टनर से बात करने को इच्छुक हैं।


क्यों बढ़ रहा है ओपन रिलेशनशिप का ट्रेंड?

आज के समय में रिश्तों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। अब लोग पार्टनर को अपना अधिकार नहीं मानते, बल्कि आपसी आजादी और समझ को अहमियत देते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि एक ही व्यक्ति से जीवन की हर भावनात्मक और शारीरिक जरूरत पूरी करना संभव नहीं। ऐसे में कुछ कपल्स छुप-छुपाकर धोखा देने की बजाय ईमानदारी से ओपन रिलेशनशिप का रास्ता चुनते हैं।

इस तरह वे नियम बनाकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं। आज का इंसान खुद को समझना और समय देना चाहता है, बिना किसी पर पूरी तरह निर्भर हुए।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!