TRENDING TAGS :
Cricketer Yash Dayal पर यौन उत्पीड़न का आरोप, गाजियाबाद की युवती बोली पांच साल से रिलेशनशिप में थी
Cricketer Yash Dayal: युवती की यश दयाल से मुलाकात वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिलेशनशिप की शुरुआत हो गई थी। युवती ने आरोप लगाया कि यश ने शुरू से ही शादी का वादा किया और भरोसे के चलते खुद को पूरी तरह से रिश्ते में समर्पित कर दिया था।
Cricketer Yash Dayal of sexual harassment (Photo: Social Media)
Cricketer Yash Dayal: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाली एक युवती ने यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने शिकायत में बताया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण किया है।
यश दयाल ने शादी करने से मना किया
युवती की यश दयाल से मुलाकात वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिलेशनशिप की शुरुआत हो गई थी। युवती ने आरोप लगाया कि यश ने शुरू से ही शादी का वादा किया और भरोसे के चलते खुद को पूरी तरह से रिश्ते में समर्पित कर दिया था। लेकिन अब शादी की बात करने पर यश दयाल ने दूरी बना ली और शादी करने से मना कर दिया हैं।
यश दयाल के साथ कई शहरों में रुकी
युवती ने शिकायत में आगे कहा कि इस रिश्ते के दौरान भरोसे के कारण कई बार यश दयाल के साथ कई शहरों में रुकी है। लेकिन अब लग रहा है कि उसके साथ यश दयाल ने छल किया है। जब उसने शादी के लिए कहा तो न सिर्फ उसको यश दयाल ने नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, बल्कि करियर को तबाह करने की धमकी दी है। इस शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी
गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर तथ्यों को जांचा जा रहा है। उसके आरोपों में सच्चाई पाई जाती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे विवाद पर अभी तक यश दयाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह मामला सामने आने के बाद क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया में हलचल मच गई है। यश दयाल आरसीबी की ओर से शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए थे, उनके करियर में यह आरोप एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge