उत्तर प्रदेश की जूनियर महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Hockey India Championship: उत्तर प्रदेश की टीम ने 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 12 Aug 2025 11:59 PM IST (Updated on: 13 Aug 2025 12:00 AM IST)
Hockey India Junior Women National Championship 2025
X

Hockey India Junior Women National Championship 2025 (Photo: Social Media)

Hockey India Championship: लंबे इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश की जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि हॉकी इंडिया के गठन के बाद जूनियर महिला हॉकी में उत्तर प्रदेश का पहला पदक है, जो राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

छत्तीसगढ की टीम को हराया

आंध्र प्रदेश काकीनाडा में आयोजित रोमांचक प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए उत्तर प्रदेश का मैच छत्तीसगढ़ की टीम से था। जिस मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच का पहला गोल 10वें मिनट में कप्तान कुमारी संगीता ने किया, जिससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली। इस गोल ने टीम का मनोबल बढ़ाया व छत्तीसगढ़ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इसके बाद मैच के 25वें मिनट में सुनीता कुमारी ने एक और शानदार गोल कर उत्तर प्रदेश की बढ़त को 2-0 कर दिया। यह गोल जीत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। उसके बाद छत्तीसगढ़ ने वापसी की कोशिशें की, लेकिन यूपी की रक्षापंक्ति ने हमले को नाकाम कर दिया। दूसरे हाफ में मनीषा पटेल ने एक और सटीक शॉट लगाकर जीत को और पक्का कर दिया।

हॉकी अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

मैच में दमदार प्रदर्शन से मधु यादव ने ध्यान खींचा और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जीत न केवल खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि कोचिंग स्टाफ की रणनीति और पूरे प्रदेश के समर्थन का भी नतीजा है। उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह और महासचिव रजनीश कुमार मिश्रा ने शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि यह जीत उत्तर प्रदेश महिला हॉकी के लिए एक नए युग की शुरुआत है। यह पदक निश्चित रूप से महिला हॉकी को और अधिक प्रोत्साहन देगा और भविष्य में युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। इस जीत से उत्तर प्रदेश में हॉकी प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है, और यह टीम के उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करती है। इस पदक ने साबित किया कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!