TRENDING TAGS :
Navratri 2025: नवरात्रों की तैयारी पर बाजार हुआ गुलज़ार, नई कारें लॉन्च को तैयार
Navratri Car Launches: खरीदारी को लेकर वाहन विक्रेताओं में शानदार बिक्री की उम्मीदें हैं।
Navratri Car Launches 2025 (Image Credit-Social Media)
Navratri Car Launches 2025: सितंबर महीने में नवरात्रों की स्वागत के साथ ऑटोबाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल नवरात्रि से लेकर दीपावली तक चलने वाली खरीदारी को लेकर वाहन विक्रेताओं में शानदार बिक्री की उम्मीदें इस साल फिर जाग उठी हैं। ग्राहकों के बीच नवरात्रि के दौरान कोई नया वाहन घर लाना हमेशा ही शुभ माना जाता रहा है। यही वजह है कि ऑटोमेकर कंपनियां फायदा उठाकर इस मौके पर जरूर नए मॉडल लॉन्च करती हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में सितंबर महीने में कई बहुप्रतीक्षित एडवांस फीचर्स से लैस चार पहिया वाहन लॉन्च होने जा रहे हैं। जन्मदिन नई SUVs से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल तक शामिल हैं। इन सभी अपकमिंग व्हीकल्स की खूबी है कि इनमें प्रतिस्पर्धा से आगे निकले के लिए कई खास एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कौन सी नई कारें इस महीने लॉन्च होने जा रहीं हैं -
Volvo EX30; वॉल्वो EX 30
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सितंबर में लॉन्च होने जा रही EV Volvo EX30 अपनी कई खूबियों के चलते बेहद खास होगी। कंपनी का अपनी इस कार को लेकर दावा है कि ये उसकी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार साबित होगी। कंपनी इस EV के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर 8 साल की वारंटी ऑफर का लाभ दे रही है। Volvo EX30 EV में 69 kWh बैटरी पैक दिया गया है। रेंज की बात करें तो इस कार का WLTP रेंज 480 किमी है। इस कार को फास्ट चार्जिंग सुविधा से भी लैस किया गया है। इस कार की बैटरी 150 kW DC फास्ट चार्जर से आधे घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाती है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है लेकिन इस कार में शामिल खूबियों और अटकलों के आधार पर कीमत करीब 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब होने की संभावना है।
Maruti Escudo SUV
मारुति एस्कूडो एसयूवी एक दमदार और आकर्षक गाड़ी है जिसे खास तौर पर एडवेंचर और लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इसका लुक स्टाइलिश है और यह आधुनिक फीचर्स से लैस आती है। इसमें बेहतरीन इंजन क्षमता, उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है, जिससे यह गाड़ी शहर की सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों तक आसानी से चल सकती है।
इस एसयूवी में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें आरामदायक सीटें, बड़ा बूट स्पेस और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग, एबीएस और अन्य सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। यह SUV ग्रैंड विटारा से बड़ी होगी और उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलेगा और कंपनी इसे अपने Arena नेटवर्क से बेचेगी।
मारुति एस्कूडो न सिर्फ पावरफुल है बल्कि बेहतर माइलेज देने वाली गाड़ी भी मानी जाती है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो परिवार के साथ ट्रैवल करना पसंद करते हैं या फिर एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं। 3 सितंबर को मारुति सुजुकी अपनी इस नई मिडसाइज SUV Escudo लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस कार को शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उतार सकती है।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट (3-डोर) मॉडल में स्टाइलिश अपडेट होंगे, जैसे फ्रेश फ्रंट ग्रिल, नया हेडलैम्प डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स। महिंद्रा सितंबर के पहले हफ्ते में अपनी पॉपुलर ऑफ-रोड SUV Thar (3-डोर) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। नई Thar में नए एक्सटीरियर अपडेट्स और 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इंजन ऑप्शन मौजूदा इंजनों 2.0L टर्बो पेट्रोल (≈152 bhp), 1.5L टर्बो डीजल (≈119 bhp), 2.2L टर्बो डीजल (≈130 bhp) के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प जारी रहेगा। RWD और 4WD दोनों ड्राइवट्रेन रखे जाएंगे । कीमतें ₹12-18 लाख अनुमानित बताई गई हैं। कुछ अनुमान ₹10Lसे 18L तक भी लगाए जा रहे हैं , लेकिन अधिकांश उम्मीद ₹12 से 18L तक ही रहने की की जा रही है।
Citroen Basalt X; सिट्रोएन बेसाल्ट X
Citroën Basalt X 2025 भारतीय बाजार के लिए Basalt की एक प्रीमियम, फीचर-रिच वेरिएंट पेश कर रहा है। इसमें स्टाइलिश अपडेट, उन्नत टेक्नोलॉजी और सेफ्टी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे प्रमुख प्रतियोगियों के खिलाफ एक आकर्षक विकल्प बनाती हैं।
सिट्रोएन इंडिया अपनी नई SUV Basalt X को उम्मीद की जा रही है कि 5 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने प्री-बुकिंग टोकन अमाउंट ₹11,000 से लेनी शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि डिलीवरी भी सितंबर की पहली सप्ताह से शुरू हो सकती है। इसमें नए कलर स्कीम और एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल होगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ आएगा।
Basalt X की कीमत मौजूदा टॉप स्पेक वेरिएंट्स से ₹10,000 से ₹25,000 तक ज्यादा होने की संभावना है । इसके प्रमुख प्रतिस्पर्धी Tata Curvv, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, VW Taigun आदि होंगे।
Vinfast VF6- VF7; विनफास्ट VF6 और VF7
VinFast, वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) निर्माता कंपनी, सितंबर 2025 में भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV लाइन-अप VF6 और VF7 लॉन्च करने जा रही है। दोनों मॉडल्स को पहले Bharat Mobility Global Expo 2025 में प्रदर्शित किया गया था, और अब ये भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।
मिली जानकारी के आधार पर ये मॉडल लॉन्च 6 सितंबर 2025 को लॉन्च होंगे।
वहीं 15 जुलाई 2025 से प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे VinFast की आधिकारिक वेबसाइट या VinFast शोरूम में ₹21,000 (रिफंडेबल) जमा करके कर सकते हैं।
VF6 में 59.6 kWh बैटरी दी गई है जो 480 किमी की रेंज देने की क्षमता रखती है जबकि VF7 में 70.8 kWh बैटरी मिलेगी। इस मॉडल की रेंज 450 किमी के करीब होने की क्षमता है। Tamil Nadu के Thoothukudi में VinFast का नया प्लांट जून 2025 के अंत तक चालू हो चुका है। यह CKD (Completely Knocked Down) रूट से शुरू होगा। 50,000 यूनिट वार्षिक क्षमता के साथ इस प्रोडक्शन को ज़रूरत पड़ने पर 150,000 तक बढ़ाया जा सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!