Budget Friendly Honeymoon Destination: जानिए शादी शुदा कपल्स के लिए सस्ते और बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन

Budget Friendly Honeymoon Destination: इस लेख में हम आपके लिए कुछ अनोखे और बजट-फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन लेकर आए हैं, ताकि आप भी अपनी हनीमून प्लानिंग की शुरुआत आसानी से कर सकें और इसे यादगार बना सकें।

Shivani Jawanjal
Published on: 7 Sept 2025 1:39 PM IST (Updated on: 8 Sept 2025 12:33 PM IST)
Budged Friendly Honeymoon Destination
X

Budged Friendly Honeymoon Destination

Budged Friendly Honeymoon Destination: दिवाली के बाद का समय शादियों और उत्सवों से रौनक से भर जाता है। ऐसे में हनीमून हर नवविवाहित जोड़े के लिए वह खास मौका होता है, जब वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत प्यार, रोमांस और खूबसूरत यादों के साथ करते हैं। हर जोड़ा चाहता है कि उनका हनीमून अनोखा और यादगार बने लेकिन बजट को ध्यान में रखते हुए सही जगह चुनना भी उतना ही जरूरी होता है।

जिभी तीर्थन घाटी (हिमाचल)


यह घाटी अपनी शांत और रोमांटिक वादियों के लिए जानी जाती है। चारों ओर फैले देवदार के जंगल और नीले रंग की बहती नदी इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यहां छोटे-छोटे लकड़ी के होमस्टे मिलते हैं जो पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देते हैं और भीड़-भाड़ से दूर शांति का अहसास कराते हैं। घूमने के लिए नदी किनारे वॉक, झरनों तक छोटी ट्रेकिंग, सेरोलसर लेक और गांवों की गलियाँ बेहतरीन विकल्प हैं। यहां का स्थानीय भोजन भी खास है – राजमा-चावल, सिद्दू और ताज़ा ट्राउट मछली (नॉन-वेज) ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। बजट यात्रियों के लिए वोल्वो से यात्रा करना और 2-3 रातें एक ही होमस्टे में रुकना बेहतर होता है, इससे खर्च भी कम होता है और ठहरने का अच्छा अनुभव भी मिलता है। यहां आने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक माना जाता है जब मौसम ठंडा और ट्रेकिंग के लिए बिल्कुल सही रहता है।

कूर्ग (कर्नाटक)


कूर्ग जिसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है, कॉफी प्लांटेशन और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां हरे-भरे कॉफी के बागान, पहाड़ी धुंध और खूबसूरत झरने हर यात्री का मन मोह लेते हैं। अक्टूबर से मार्च का समय कूर्ग घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुखद रहता है। यहां आप एबी फॉल्स की सैर कर सकते हैं, तादीयंदमोल ट्रेक पर जा सकते हैं, कॉफी एस्टेट टूर का आनंद ले सकते हैं और नदियों के किनारे पिकनिक मना सकते हैं। ठहरने के लिए होमस्टे सबसे अच्छा विकल्प हैं जहां आपको स्वादिष्ट लोकल कूर्गी व्यंजन चखने को मिलते हैं और बजट भी नहीं बिगड़ता। खर्च बचाने के लिए कैब की जगह स्कूटर या बाइक रेंट पर लेना अच्छा रहता है, जिससे आप अपनी मर्जी से आसपास के इलाकों को आराम से घूम सकते हैं।

यरकौड

ये स्थल तमिलनाडु के शेवरॉय हिल्स में बसा हुआ है। येरकाउड की हरियाली और पहाड़ियों के बीच एक शांतिपूर्ण माहौल होता है जो जोड़ों को शहर के शोरगुल से दूर आराम करने का मौका देता है। यहां हाइकिंग, बोटिंग, प्रसिद्ध इमरल्ड लेक की सैर और पेड़-पौधों की सुंदरता देखी जा सकती है। येरकाउड में रहने के लिए होटल शेवरॉयज और हैप्पी नेस्ट जैसे बजट होटल विकल्प प्रेरणादायक हैं। जाता है।

मुन्नार - अलप्पुझा (केरल)


मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपने हरे-भरे चाय के बागानों, पहाड़ों पर छाए कुहासे और मनमोहक झरनों के लिए मशहूर है। रोमांस और शांति पसंद करने वाले यात्रियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं। सितंबर से मार्च का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। मुन्नार में आप टी गार्डन में फोटो वॉक कर सकते हैं, इरविकुलम नेशनल पार्क घूम सकते हैं और अलप्पुझा में बैकवाटर पर शिखारा राइड का आनंद ले सकते हैं, जो हाउसबोट की तुलना में किफायती विकल्प है। ठहरने के लिए यहां होमस्टे और बजट रिसॉर्ट्स अच्छे विकल्प हैं । जहां आप स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन जैसे अप्पम-स्ट्यू, केरला परोट्टा और फिश करी का आनंद ले सकते हैं। खर्च बचाने के लिए हाउसबोट की बजाय 2-3 घंटे की शिखारा राइड लें और बाकी समय अलप्पुझा टाउन में रुकें, यह सस्ता और सुविधाजनक दोनों साबित होता है।

ऊटी (तामिलनाडु)

ऊटी में नीलगिरी के हरियाली से घिरी पहाड़ियां, चाय के बागान और खूबसूरत झील हनीमून के लिए उपयुक्त स्थान हैं। यहां बोटनिकल गार्डन, ऊटी झील और चाय बागानों की सैर रोमैंटिक और शांतिपूर्ण होता है। अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण ये जगह बजट-फ्रेंडली भी बनी हुई है।

दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)


अगर सर्दियों में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो दार्जिलिंग आदर्श जगह है। यहां टाइगर हिल का नजारा, रोपवे की सवारी और चाय के बागान मन को मोहित कर देते हैं। कम खर्च में भी यह जगह रोमांटिक मूड और यादें बनाने के लिए परफेक्ट है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

जो लोग विदेश यात्रा की चाह रखते हैं लेकिन बजट के कारण सीमित हैं, उनके लिए अंडमान-निकोबार एक उपयुक्त विकल्प है। यहां के हावड़ॉक और एलीफैंट द्वीपों की खूबसूरती विदेशों के सुंदर समुद्री वातावरण जैसा अनुभव देती है। समुद्र के बीचों-बीच सस्ता और आरामदायक आवास भी उपलब्ध हैं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी अपने फ्रेंच औपनिवेशिक आकर्षण के कारण 'छोटा पेरिस' कहा जाता है। यह जगह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल के कारण यादगार हनीमून के लिए उपयुक्त है। यहां समुद्र तट, खास तरह के कैफे और बाजार जोड़े के लिए आकर्षण के केंद्र होते हैं। साथ ही यहां रहने और भोजन के लिए बजटीय विकल्प मौजूद हैं।

सापा, वियतनाम


यह जगह प्राकृतिक सुंदरता के साथ ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए साहसी और एडवेंचर प्रेमी जोड़ों के लिए यह आदर्श है। टेरेस वाली चावल की खेती, फैन्सिपन पर्वत की चढ़ाई और पारंपरिक बाजार यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। सापा में होमस्टे और बजट आवास सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो इसे बजट-दोस्त हनीमून स्थल बनाती हैं।

सिक्किम (गंगटोक - पेलिंग)


सिक्किम हनीमून कपल्स और शांति पसंद यात्रियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां सुव्यवस्थित शहर गंगटोक, हरी-भरी घाटियाँ, बर्फ़ से ढकी चोटियाँ और प्राचीन मठ एक शांत और रोमांटिक माहौल बनाते हैं। मार्च से जून और सितंबर से नवंबर का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है जब मौसम सुहावना और साफ रहता है। सिक्किम में त्सोंगमो लेक (जिसके लिए परमिट जरूरी है), नाथुला पास, पेलिंग का स्काईवॉक, रवींगला और स्थानीय मठों की सैर खास आकर्षण हैं। ठहरने के लिए गंगटोक और पेलिंग में अच्छे होटल और गेस्टहाउस मिलते हैं। खाने के शौकीनों के लिए यहां के थुकपा और मोमोज़ जैसे स्थानीय व्यंजन जरूर ट्राई करने लायक हैं। बजट में यात्रा करने के लिए पैकेज टूर की बजाय खुद अपनी यात्रा योजना बनाएं और परमिट व लोकल ट्रांसपोर्ट पहले से ही सेट कर लें इससे आपकी यात्रा आरामदायक और किफायती हो जाएगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Admin 2

Admin 2

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!