Aligrah News: पटवारी नगला में नगर निगम द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया

Aligarh News: किसान मोर्चा के बैनर तले पटवारी नगला, मौलाना आजाद नगर में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा गृहकर वसूली के गलत तरीकों और निगम कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 July 2025 4:07 PM IST
Aligrah News: पटवारी नगला में नगर निगम द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया
X

Aligarh News: संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले पटवारी नगला, मौलाना आजाद नगर में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा गृहकर वसूली के गलत तरीकों और निगम कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर निगम द्वारा पटवारी नगला, मौलाना आजाद नगर को शासन द्वारा दी जा रही विकास योजनाओं से उपेक्षित करने के विरोध में मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने "गलत गृहकर वापस लो", "हमारी उपेक्षा बंद करो" और "नगर निगम मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए तथा सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर गलत गृहकर संशोधित नहीं किए गए और पटवारी नगला, मौलाना आजाद नगर की नालियों, सड़कों जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा नगर निगम के खिलाफ जनआंदोलन चलाएगा।

मोर्चा संयोजक विवेक वशिष्ठ ने बताया कि गृहकर सर्वे की मांग पूर्व से चल रही है, लेकिन नगर निगम क्षेत्रीय जनता को परेशान कर रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि बरौली विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण नगला पटवारी की उपेक्षा की जा रही है।इस अवसर पर मोर्चा के जिला संगठन मंत्री मुमताज़ रूस्तम, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा मुस्तफा शेरवानी, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ख़ान, बन्ने ख़ां, विक्रांत सिंह, लकी, ज़की शेख़ समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!