Aligarh News: भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन ने किया गभाना टोल का घेराव

Aligarh News:अलीगढ़ के गभाना टोल पर भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन ने जोरदार प्रदर्शन किया। टोल फ्री की मांग को लेकर टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 26 Aug 2025 8:15 AM IST
Aligarh News: भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन ने किया गभाना टोल का घेराव
X

Aligarh News

Aligarh News: भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता वसीम सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गभाना टोल प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान टोल मैनेजर से तीखी नोकझोंक भी हुई।किसान कार्यकर्ताओं ने टोल को चारों ओर से घेर लिया और काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। अंततः टोल मैनेजर को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सभी किसान साथियों के लिए टोल शुल्क माफ करने की मांग की गई थी।

इस अवसर पर संगठन के काफिले का बुलंदशहर से लेकर खुर्जा, अरनिया, मुनि तक राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर का फूल-मालाओं व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह का भी बुलंदशहर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय, चांदपुर रोड पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महामंत्री दीपक पुंडीर, राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष बुलंदशहर अमरीश भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उर्मिला सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुश सिरोही, राष्ट्रीय महासचिव संजीव गौड़, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ जिला अध्यक्ष हिरदेश सिंह सिसौदिया, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राहुल सोनी, महिला जिला उपाध्यक्ष अनु झा, गाजियाबाद से शबनम अली, मीडिया प्रभारी वसीम खान, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!