Auraiya News: पैसों के विवाद ने ली पिता की जान, बेटे ने किया बेरहमी से कत्ल

आरोप है कि बेटे ने रात में सोते समय पिता पर चक्की के पाट से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Aug 2025 2:43 PM IST
Auraiya News:
X

Auraiya News: 

Auraiya News: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज पैसों के विवाद ने बाप-बेटे के रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि बेटे ने रात में सोते समय पिता पर चक्की के पाट से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। परिजन गंभीर हालत में घायल पिता को अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूरा मामला औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के बख्ताबरपुर गांव का है। मृतक की पहचान गंगा सिंह (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गंगा सिंह का अपने छोटे बेटे साहब सिंह उर्फ कौआ से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गंगा सिंह छत पर सोने चले गए। देर रात करीब तीन बजे साहब सिंह ने छत पर जाकर सो रहे पिता पर चक्की के पाट से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय मृतक की पत्नी कुसुमा देवी घर पर ही मौजूद थीं। उन्होंने तुरंत परिजनों की मदद से गंगा सिंह को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें सौ शैया अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के समय गंगा सिंह का बड़ा बेटा करण सिंह घर पर मौजूद नहीं था।

वह किसी मामले में तारीख के लिए अकबरपुर कानपुर देहात गया था और रात को रिश्तेदार के घर पर रुका हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह भी गांव पहुंच गया। मृतक के दो बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी बेटे साहब सिंह की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!